{"_id":"6010f2fc8978d03c362a6d7d","slug":"producer-bony-kapoor-reacts-on-alia-bhatt-starrer-rajamouli-film-rrr-release-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया की फिल्म की रिलीज डेट जानकर बोनी कपूर को आया गुस्सा, फिल्मों के क्लैश पर बोले- यह ठीक नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की फिल्म की रिलीज डेट जानकर बोनी कपूर को आया गुस्सा, फिल्मों के क्लैश पर बोले- यह ठीक नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर की रिलीज डेट जानकर नाराज हुए बोनी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक पोस्ट जारी करके बता दिया है कि वह इसको रिलीज करने का अब पूरा मन बना चुके हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
इसी के साथ इस फिल्म को लेकर हंगामा भी शुरू हो गया है। एक तरफ सिनेप्रेमी ठीक उसी तरह इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं जैसे 'बाहुबली- द कंक्लूजन' का इंतजार किया जा रहा था। वहीं इसकी रिलीज डेट को लेकर बवाल हो रहा है।
3 of 5
rrr
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने तो आरआरआर की रिलीज डेट जारी होने पर इसे अनैतिक करार दिया। उन्होंने इसपर कड़ा एतराज जताया है। आरआरआर की पोस्टर रिलीज के बाद बोनी कपूर की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RRR
- फोटो : amar ujala
मेकर्स ने पैन-इंडिया मल्टीस्टारर फिल्म आरआरआर को इसी साल दशहरा के अवसर पर 13 अक्तूबर को दुनिया भर में रिलीज करने की घोषणा की गई है। इसी दिन बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज होनी है। इसकी घोषणा उन्होंने छह महीने पहले ही कर दी थी। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने को लेकर बोनी कपूर गुस्से में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Boney Kapoor
- फोटो : social media
बोनी कपूर ने गु्स्सा जाहिर करते हुए कहा है कि ये अनैतिक है। उनके मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट की घोषणा 6 महीने पहले ही कर दी थी। वहीं, राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर से बाचतीत नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।