अपनी बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख शायद आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
बोल्ड एक्ट्रेस के होठों का रातों-रात हुआ ऐसा हाल, अब पहचान नहीं पा रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ईशा ने अपने होठों के साथ कुछ ऐसा करवाया है जिससे उनका पूरा लुक ही बदल गया है। इस तस्वीर में ईशा कुछ-कुछ हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली की तरह दिख रही हैं। ईशा की इस तस्वीर को कुछ ने पसंद किया तो कुछ ने बुरा भी कहा।
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
अब ये नहीं पता कि ये लिप मेकअप है या सर्जरी। जिसने ईशा के लुक को इतना बदल दिया है। ईशा के पास भले ही कोई बड़ी फिल्म ना हो लेकिन वो यह निश्चित करती हैं कि हमेशा लाइमलाइट में बनी रहें। ईशा की आखिरी फिल्म बादशाहो थी।
Only for you nadi @nadia_ra7 👅 🐽
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
इस फिल्म में ईशा ने अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ काम किया था। पिछले दिनों ईशा अपने नेपोटिज्म पर दिए बयान को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने कहा था कि जब इंडस्ट्री में आज भी मुझे आउटसाइडर की तरह ट्रीट किया जाता था।
ईशा ने कहा था, 'मैं जो काम करती हूं उसपर मुझे गर्व है। लोग अभी भी मुझे बाहर वालों की तरह ट्रीट करते हैं।' बता दें कि ईशा अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। अब देखना यह है कि ईशा का ये नया अवतार उनके फैंस को पसंद आता है या नहीं।