फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्टनिस्ट ने ले लिया था बॉलीवुड छोड़ने का फैसला, वजह जान किरण राव भी हो गई थीं भावुक

Sun, 27 Mar 2022 02:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bollywood: Aamir khan says that he made up his mind to quit bollywood, reason made Kiron Rao emotional
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने आत्मनिरीक्षण मूड के बारे में बात की, जो वह कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं। आमिर खान ने कहा कि हर किसी की तरह उन्होंने भी अपनी जिंदगी में बहुत कुछ खोया है, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने बहुत कुछ हासिल भी किया। पिछले साल ही आमिर अपनी पत्नी किरण राव से अलग हो गए थे। वहीं, उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों के दौरान उनके करियर में एक समय आया, जब उन्होंने फिल्मों को छोड़ने के बारे में सोचा, क्योंकि यह उनके निजी जीवन को प्रभावित कर रहा था।

Bollywood: Aamir khan says that he made up his mind to quit bollywood, reason made Kiron Rao emotional
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने के बारे में इसलिए सोचा क्योंकि उन्हें ये एहसास हुआ कि वह अपनी सारी ऊर्जा को अपने काम ही लगा रहे थे और अपने परिवार, खासकर अपने बच्चों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मैं एक अभिनेता बना, तो मैंने अपने परिवार को हल्के में लिया और सोचा कि वह तो मेरे साथ है ही और मैं दर्शकों का दिल जीतने के लिए एक यात्रा पर निकल गया। उन्होंने कहा कि जब आप अपने करियर की शुरुआत करते हैं,  तो आपको बहुत काम करना होता, लेकिन मैं 30-35 साल से इसी तरह से काम कर रहा था, जिस वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाया।

Bollywood: Aamir khan says that he made up his mind to quit bollywood, reason made Kiron Rao emotional
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि मैं स्वार्थी था और बस अपने बारे में ही सोच रहा था। मैं अपने बच्चों के साथ तो था, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा मुझे होना चाहिए था। इस बात का एहसास मुझे अब 56-57 की उम्र में हुआ है। लेकिन अच्छा है क्योंकि अगर मुझे 86 साल की उम्र में इसका एहसास होता, तो मैं कुछ नहीं कर पाता। फिलहाल मैं इसे सुधार सकता हूं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि मुझे पता ही नहीं है कि मेरे बच्चों को क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस बात का एहसास हुआ तो मुझे बहुत गुस्सा आया और वह सिनेमा पर ही निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Aamir khan says that he made up his mind to quit bollywood, reason made Kiron Rao emotional
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

खान ने कहा कि मुझे लगा कि सिनेमा ही मुझे मेरे परिवार से दूर ले गया। मैंने अपने परिवार से कहा कि अब मैं एक्टिंग न करके फिल्मों का निर्माण करूंगा और आपके साथ रहूंगा। मेरा परिवार इस बात को जानकार हैरान था। मैंने शुरू में सिनेमा को अलविदा कहने के अपने विचार के बारे में नहीं बोलने का फैसला किया क्योंकि मेरा मानना था कि कुछ लोग इसे मेरी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन का तरीका समझेंगे। खान ने कहा कि मेरे बच्चों और किरण जी ने मुझे समझाया कि मैं गलत काम कर रहा हूं। किरण काफी भावुक हो गईं और कहा कि फिल्में मेरे अंदर रहती हैं। इसलिए, पिछले दो सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ, मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और फिर मैं वापस भी आ गया।

विज्ञापन
Bollywood: Aamir khan says that he made up his mind to quit bollywood, reason made Kiron Rao emotional
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान ने कहा कि पिछले दो सालों में मुझे सोचने का काफी समय मिला, मैंने बहुत आत्मनिरीक्षण किया। 18 साल की उम्र से ही मैंने अपने चाचा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। वहीं, अब मैंने शराब पीना भी छोड़ दिया है। अभिनेता ने बताया कि वह अपने बच्चों के सपनों, आशाओं, चिंता और भय को नहीं जानते थे, लेकिन आशुतोष गोवारिकर और राजू हिरानी जैसे फिल्म निर्माताओं के बारे में वही बातें जानते थे। इसी से उन्हें पता चला कि उन्होंने अपने परिवार को ठीक से समय नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed