Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Bollywood actor abhishek bachchan said he does not believe in term of pan india film We all are part of the Indian film industry
{"_id":"6267954954ca5654662f301e","slug":"bollywood-actor-abhishek-bachchan-said-he-does-not-believe-in-term-of-pan-india-film-we-all-are-part-of-the-indian-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Vs South Cinema: साउथ फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच बोले अभिषेक बच्चन, कहा- बॉलीवुड किसी से पीछे नहीं है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Vs South Cinema: साउथ फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच बोले अभिषेक बच्चन, कहा- बॉलीवुड किसी से पीछे नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां अब तक सिनेमा पर बॉलीवुड फिल्में राज करती थीं लेकिन अब एक के बाद एक साउथ की ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इसी वजह से अब हर जगह बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की बात हो रही है। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने पैन इंडिया लेवल पर खुलकर बात की है। अभिनेता ने कहा है कि इस समय भारतीय सिनेमा का एक खूबसूरत समय चल रहा है।
2 of 4
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में साउथ की फिल्मों को बारे में बात करते हुआ कहा, 'मैंने कभी भी फिल्मों को इस रूप में नहीं बांटा है। मेरे लिए काफी सिंपल है जिसका कंटेंट अच्छा होगा वो फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिसका कंटेंट खराब होगा वह फिल्म नहीं चलेगी। खराब फिल्म अपने कंटेंट की वजह से क्रिटिसाइज भी होती है। इसके आगे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए बताया कि इन फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर फिल्म ऑडियंस को लुभाने में कामयाब होती है तो वह अच्छी फिल्म है।
3 of 4
अभिनेता अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा, 'मुझे पैन इंडिया लेवल समझ नहीं आता है। मुझे इस पर विश्वास नहीं है। हम एक लार्जर सिनेमा का हिस्सा हैं। मुझे हमारा सिनेमा पसंद है और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता की फिल्म कौन सी भाषा में है।' इस दौरान अभिषेक ने ये भी माना है कि बॉलीवुड की फिल्में भी किसी से कम नहीं हैं। अभिषेक ने कहा, 'अगर आप मुझे ये कहना चाहते हैं कि साउथ में हिंदी फिल्मों के रिमेक नहीं बनते? हो सकता है। लेकिन ये भी सच है कि हम एक ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बेशक अलग-अलग भाषाओं में काम करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म 'दसवीं' में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता के साथ निमरत कौर और यामी गौतम नजर आई थीं। फिल्म में अभिषेक का हरियाणवी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था। अभिषेक ने फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हो जाता है। निमरत कौर फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी के रोल में थीं और यामी गौतम पुलिस अफसर की भूमिका में दिखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।