फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय खन्ना ने किया खुलासा, इस वजह से करियर की बुलंदी पर विनोद खन्ना ने ले लिया था संन्यास

Thu, 02 Jan 2020 02:28 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 02 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Akshaye Khanna talks about father vinod khanna and Osho
परिवार के साथ विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दिवगंत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे और अभिनेता अक्षय खन्ना लंबे समय बाद कॉमेडी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। वह 3 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही फिल्म 'सब कुशल मंगल' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना ने अपने पिता और उनके संन्यास के दिनों को लेकर काफी बातचीत की। दरअसल विनोद खन्ना साल 1982 में सब कुछ छोड़ कर ओशो की शरण में चले गए थे। उन्होंने अपने करियर के चरम पर संन्यास ग्रहण कर लिया और करीब दस सालों तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

Bollywood Actor Akshaye Khanna talks about father vinod khanna and Osho
akshaye khanna

इस बारे में बात करते हुए अक्षय खन्ना कहते हैं, 'संन्यास जीवन की दिशा बदल देने वाला फैसला होता है। मेरे पिता को जब लगा की उन्हें यह करना चाहिए तो उन्होंने यह किया। जब मैं पांच साल का था तब मैं यह बात नहीं समझ सकता था लेकिन अब मैं यह बात समझ सकता हूं।'  

Bollywood Actor Akshaye Khanna talks about father vinod khanna and Osho
akshaye khanna - फोटो : social media

ऐसा कहा जाता है कि बहुत लोगों को ओशो से मोहभंग हो गया था इसलिए विनोद खन्ना अपनी पुरानी जिंदगी में वापस आ गए थे।  इस बारे में अक्षय का कहना है कि जितना उन्होंने इस बारे में अपने पिता से बात की और समझा तो उनकी वापसी की यह वजह तो बिल्कुल भी नहीं थी। दरअसल वह  धर्म-संप्रदाय भंग हो गया था जिसके बाद सभी को अपनी राह खोजनी पड़ी। उनके पिता भी उसी वक्त वापस आए। अन्यथा वह कभी भी वापस नहीं आए होते।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Akshaye Khanna talks about father vinod khanna and Osho
Akshaye Khanna

अक्षय ने आगे बताया, 'मैंने ओशो के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है और उनकी हजारों वीडियो देखी हैं। मुझे वह पसंद हैं।' वहीं पिता की तरह संन्यास लेने की संभावनाओं के बारे में अक्षय का कहना है, 'मुझे नहीं पता है कि मैं संन्यास ले  सकता हूं। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि मुझे वह वातावरण पसंद नहीं आएगा। मेरे मन में ओशो को लेकर पर्याप्त इज्जत है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed