{"_id":"5dfb47448ebc3e8801066bb0","slug":"bollywood-actor-ayushmann-khurrana-take-on-brother-aparshakti-khurana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की तारीफ करते नजर आए आयुष्मान खुराना, बोले- 'अपारशक्ति मुख्य किरदार के लायक है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाई की तारीफ करते नजर आए आयुष्मान खुराना, बोले- 'अपारशक्ति मुख्य किरदार के लायक है'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का करियर इस वक्त ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। वह लगातार हिट पर हिट फिल्में दिए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति खुराना को लेकर कहा है कि उनका भाई मुख्य किरदार निभाने लायक अभिनेता है।
2 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म बाला के अभिनेता ने कहा, 'एक मुख्य भूमिका का अभिनेता होना और दर्शकों का मन मोह लेना और उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेना बहुत मुश्किल काम है। अपारशक्ति ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। और मुझे लगता है कि वह मुख्य किरदार निभाने के लायक अभिनेता है।'
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'अपारशक्ति एक बहिर्मुखी कलाकार है, और उसके भाई की तुलना में उसका बेहतर पीआर कौशल भी बहुत बेहतर है। वह मेरे सभी दोस्तों की तुलना में मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। अपारशक्ति ने अपनी कुछ फिल्मों जैसे लुका छुपी, दंगल, स्त्री, हैप्पी फिरसे भाग जाएगी और हाल ही में रिलीज हुई भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म पति, पत्नी और वो में अपने आप को बहुत काम का साबित किया है। वह अपने भाई आयुष्मान की पिछली हिट फिल्म 'बाला' में भी एक छोटे से किरदार में नजर आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के साथ लगातार प्रयोग कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्म बनाकर अपने आपको हिंदी सिनेमा के एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित करने की कोशिश हैं। पिछली फिल्म बाला के साथ उन्होंने लगातार सातवीं हिट फिल्म दी है।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तैयारी में लगे हुए हैं। सेक्स समस्याओं के सामाजिक मुद्दे पर बनी यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसी के साथ वह अपनी एक और फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म भी अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।