{"_id":"5dfb412f8ebc3e87c20e538a","slug":"mardaani-2-actress-rani-mukerji-reveald-why-she-fights-with-husband-aditya-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मर्दानी' रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, बताया क्यों होता है पति आदित्य संग झगड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्दानी' रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, बताया क्यों होता है पति आदित्य संग झगड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aditya and Rani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पति-पत्नी के बीच झगड़े तो होते ही रहते हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि बॉलीवुड कपल्स के बीच झगड़े नहीं होते होंगे। क्योंकि वो हमेशा हंसते-मुस्कुराते ही नजर आते हैं। सेलेब्स जब भी सार्वजनिक जगहों पर या किसी भी समारोह में शामिल होते हैं तो इन्हें देखकर लगता ही नहीं कि इनके बीच कभी झगड़ा भी होता होगा। लेकिन होते तो ये भी इंसान ही हैं और झगड़ा इनके बीच भी होता है। इस बात का खुलासा किया है रानी मुखर्जी ने। अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बताया कि उनका भी पति आदित्य से झगड़ा होता है।
2 of 5
Aditya and Rani
रानी ने एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका झगड़ा पति से किस बात को लेकर होता है। रानी ने बताया कि उनका और पति आदित्य चोपड़ा का झगड़ा हमेशा बेटी आदिरा को लेकर होता है। इसकी वजह पूछे जाने पर रानी ने बताया, 'क्योंकि जब आप माता पिता होते हैं तब आपके विचार परस्पर विरोधी होते हैं।' इसके अलावा रानी ने अपने और आदित्य के रिलेशन के बारे में भी बताया।
3 of 5
Rani and Aditya
रानी ने बताया कि उनके पति आदित्य चोपड़ा समय के बड़े पाबंद हैं। वो हमेशा हर जगह वक्त से पहले ही पहुंच जाते हैं। जब मैं उनसे पूछती हूं कि हम इतनी जल्दी क्यों जा रहे हैं। इसके जवाब में आदित्य कहते हैं कि हम जल्दी जाएंगे तो सारा काम आराम-आराम से करेंगे इससे कोई परेशानी नहीं होगी। रानी ने बताया कि जब वो लोग थिएटर में जाते हैं तो आदित्य को फिल्म शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचना पसंद है। ताकि वो हर फिल्म का ट्रेलर देख सकें। साथ ही उन्हें थिएटर की लाइट बंद होते देखना पसंद है। कई बार इस बात को लेकर भी हमारे बीच बहस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rani Mukerji and Aditya Chopra
- फोटो : social media
बता दें कि रानी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। इस शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया था। रानी की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई थीं। इसके बाद साल 2015 में रानी ने बेटी को जन्म दिया। रानी की बेटी को भी लाइमलाइट से दूर रखा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही जनता से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' का सीक्वल है। जो कोटा की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। फिल्म में बढ़ते बलात्कार के बाद हत्या के अपराधों से लड़ती महिला पुलिसकर्मी के बारे में बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।