टेलीविजन की दुनिया में बुलंदियों को छूना कोई आसान बात नहीं। लेकिन कुछ अभिनेता/अभिनेत्रियां इस मुकाम को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कई ऐसे सितारे होते हैं जिनकी मेहनत सफल भी होती ही है। और वो अपनी मेहनत से उस मुकाम को हासिल कर लेते हैं जिसके वो सपने देखा करते थे। ऐसी ही अभिनेत्री हैं सुरभि चंदना। सुरभि ने कड़ी मेहनत और लगन से काम कर वो मुकाम हासिल कर लिया है जहां तक पहुंचना कभी भी उनके लिए आसान नहीं था।
10 साल में 'सेल्स गर्ल' से 'डॉक्टर' बनी अभिनेत्री, अब पांचवीं सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल का मिला खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरभि को उनके फैन्स अनिका या डॉ. इशानी अरोड़ा के नाम से जानते हैं। सुरभि ने टीवी सीरियल 'इश्कबाज' से पहचान बनाई थी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सुरभि ने 10 साल पहले टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से डेब्यू किया था और आज वो 'सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल' में शामिल हैं। अपने अस 10 साल के सफर को सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया है। सुरभि ने अपने शुरुआती दिनों की तस्वीर के साथ अपनी हालिया तस्वीर साझा की है। तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि इस 10 साल के सफर ने उन्हें कितनी खुशी दी है।
सुरभि ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह सफर आसान नहीं रहा। बहुत सी चीजें कुर्बान कीं। लोगों ने भी चॉइस पर सवाल उठाए। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी यह सब करती रहूं क्योंकि मैंने खुद के लिए यही चुना है। यह मेरे पैरंट्स के चेहरे पर खुशी लेकर आता है। वह खुशी जो मैं हमेशा से ही उनके चेहरे पर देखने के लिए बेचैन रहती थी। आशा है कि इन अचीवमेंट्स को देख वे हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहें।'
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
आगे सुरभि लिखती हैं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुझे एक्टिंग का A भी नहीं आता था और अब 'संजीवनी 2' है जहां मैं खुद को बेहतर बनाने के लिए रोजाना संघर्ष कर रही हूं। एक प्यारे से सफर के लिए संघर्ष कर रही हूं और रोजाना कुछ नया सीख रही हूं।' गौरतलब है कि 10 साल पहले सुरभि ने टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सेल्स गर्ल का किरदार निभाया था। लेकिन सुरभि को पहचान मिली थी साल 2016 में स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' से।
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
बता दें कि सुरभि ने हाल ही में एशिया की 5वीं सेक्सिएट वुमेन का खिताब अपने नाम किया है। सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सुरभि ने टीवी सीरियल में आने से पहले विद्या बालन स्टारर 'बॉबी जासूस' में भी एक खास किरदार निभाया था। लेकिन इस किरदार से भी उन्हें कुछ खासी पहचान नहीं मिली थी।
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on