फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy lattu: गोविंदा ने लॉन्च किया खुद का ओटीटी एप, 'आ गया हीरो' का ऐसे उठाएं 'फिल्मी लट्टू' पर लुत्फ

Sat, 08 Jun 2024 09:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Jun 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Govinda launched his own OTT app, enjoy Aa Gaya Hero on Filmy Lattu
गोविंदा - फोटो : एक्स

गोविंदा अपनी दमदार अदाकारी, शानदार डांस और जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बड़े पर्दे पर नाम कमाने के बाद अब उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में अपने कदम रख दिए हैं।


Pawan Kalyan : लोकसभा चुनाव में पवन कल्याण की जीत पर कमल हासन ने दी बधाई, कहा- आप पर गर्व है

Bollywood actor Govinda launched his own OTT app, enjoy Aa Gaya Hero on Filmy Lattu
गोविंदा - फोटो : एक्स

हाल ही में अभिनेता ने खुद का ओटीटी एप 'फिल्मी लट्टू' लॉन्च किया है। गोविंदा का यह फैसला उनकी  उद्यमशीलता के साथ फैंस के साथ उनके जुड़ने के आकर्षक तरीके को भी दर्शाता है।

Bollywood actor Govinda launched his own OTT app, enjoy Aa Gaya Hero on Filmy Lattu
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के अनुसार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से दर्शकों की विविध मनोरंजन आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। फिल्मी लट्टू में लोगों को  फिल्मों से लेकर वेब सीरीज, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, पर्दे के पीछे की फुटेज और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Govinda launched his own OTT app, enjoy Aa Gaya Hero on Filmy Lattu
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस ओटीटी लॉन्च के साथ गोविंदा की साल 2017 में आई फिल्म आ गया हीरो की स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में अभिनेता ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी। इस एप पर गोविंदा की क्लासिक फिल्मों के साथ नई और आकर्षक कहानी भी लोगों को देखने को मिलेंगी।  गूगल प्ले और एपल स्टोर पर यह एप उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर दर्शक 149 रुपये की मासिक फीस पर मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Bollywood actor Govinda launched his own OTT app, enjoy Aa Gaya Hero on Filmy Lattu
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर हैं। साल 2019 में वह रंगीला राजा नाम की फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनका डबल रोल था, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी।  इसके अलावा वह टीवी पर कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।
Durgesh Kumar: अगले दो साल तक व्यस्त हैं 'पंचायत' के बनकारस, लेकिन काम को लेकर अभी भी है एक मलाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed