फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: शुक्रवार को भी नहीं दिखी बॉक्स ऑफिस पर रौनक, टिकट खिड़की पर ऐसा रहा फिल्मों का प्रदर्शन

Sat, 08 Jun 2024 08:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Jun 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Munjya Bad Boys ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मुंजा, बैड बॉजय राइड ऑर डाई, मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस की रौनक कहीं खो सी गई है। फाइटर, आर्टिकल 370 और शैतान के बाद कोई भी हिंदी फिल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी है। हाल ही में हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। वहीं, कई अन्य फिल्में भी इन दिनों थिएटर में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को टिकट खिड़की पर किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।


Indian: फिर से रिलीज हुई 'इंडियन', कमल हासन के फैंस ने मचाया हल्ला, थिएटर में की जमकर आतिशबाजी

Box Office Collection Report Munjya Bad Boys ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

अभिनेता अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत मुंजा की चर्चा पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा हो रही थी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि, टिकट खिड़की पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन तीन करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

Box Office Collection Report Munjya Bad Boys ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
'बैड बॉयज-राइड ऑर डाइ' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड बॉयज- राइड ऑर डाई

विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स अभिनीत फिल्म बैड बॉयज राइट ऑर डाई भारत में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दोनों ही कलाकारों ने कमाल की अदाकारी दिखाई है। हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त नजर आ रही है। गुरुवार को इस फिल्म ने 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 44 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 76 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Munjya Bad Boys ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 24.45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 22 लाख रुपये कमाए हैं। शुक्रवार की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल बिजनेस 25.67 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Munjya Bad Boys ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत

राजकुमार राव की एक और फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में श्रीकांत में उन्होंने दृष्टिहीन उद्योगपति का किरदार निभाया है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 29वें दिन फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 45.95 करोड़ रुपये हो गई है।
Adhyayan Suman: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रणौत के समर्थन में आए अध्ययन सुमन, जानें अभिनेता ने क्या कहा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed