फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adhyayan Suman: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रणौत के समर्थन में आए अध्ययन सुमन, जानें अभिनेता ने क्या कहा?

Sat, 08 Jun 2024 08:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Jun 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman Reaction on Kangana Ranaut Slapping incident Read details Inside
कंगना रणौत, अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें सीआईएसफ की महिला सिपाही ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना की अब तक कई सितारे निंदा कर चुके हैं। अब इस सूची में अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन का नाम जुड़ गया है। हाल ही में एक बातचीत में अध्ययन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। 


Shilpa Shetty Birthday: 17 की उम्र में हुआ था शिल्पा के करियर का श्रीगणेश, लेकिन जल्द ही मंडराने लगा था खतरा

Adhyayan Suman Reaction on Kangana Ranaut Slapping incident Read details Inside
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक कार्यक्रम में शामिल हुए शेखर सुमन और अध्ययन सुमन से जब इस घटना पर सवाल किया गया तो शेखर ने कहा कि चाहे  यह किसी के भी साथ हुआ हो, यह पूरी तरह से गलत है। उन्होने कहा कि वह अब मंडी से सांसद हैं। अगर किसी को विरोध करना है तो सभ्य तरीके का इस्तमेाल किया जाना चाहिए। इस तरह की हरकत अस्वीकार्य है। वहीं जब अध्ययन से इस बारे में पूछा गया तो वह अपने पिता से बिल्कुल सहमत नजर आए। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Adhyayan Suman Reaction on Kangana Ranaut Slapping incident Read details Inside
शेखर सुमन, अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि भले ही व्यक्तिगत रूप से किसी को किसी से कितनी भी दिक्कत हो, लेकिन सावर्जनिक रूप से इसे लाना ठीक नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman Reaction on Kangana Ranaut Slapping incident Read details Inside
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। शो  को देश के साथ विदेश में भी खूब देखा जा रहा है। इसमें उनके पिता शेखर सुमन ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Adhyayan Suman Reaction on Kangana Ranaut Slapping incident Read details Inside
कंगना रणौत - फोटो : एक्स

वहीं, कंगना की बात करें तो वह जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म  में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन जैसे कलाकारों ने काम किया है। हाल ही में लोकसभा चुनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी।
Dimple Kapadia: 'सागर' जैसी आंखों वाली डिंपल का आज भी बरकरार है जलवा, टॉप टेन फिल्मों में 'रुदाली' भी शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed