फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Daggubati: शाहिद कपूर की फिल्म में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री? किरदार के खुलासे ने बढ़ाया उत्साह

Sat, 08 Jun 2024 12:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Jun 2024 12:38 AM IST
सार

अमित राय की अगली निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर महान योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अब इससे राणा दग्गुबाती के जुड़ने की खबर ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
is rana daggubati seen in Shahid Kapoor film based on Chhatrapati Shivaji Maharaj directed by Amit Rai
राणा दग्गुबाती-शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अमित राय की अगली निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर महान योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म दिल राजू की साझेदारी में वाकाओ फिल्म्स द्वारा निर्मित की जाएगी। इसकी शूटिंग 2024 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। टिनसेल शहर में नवीनतम चर्चा एक और महत्वपूर्ण संकेत देती है। रिपोर्ट की मानें तो इस पीरियड ड्रामा में औरंगजेब की भूमिका निभाने के लिए राणा दग्गुबाती को शामिल करने पर चर्चा चल रही है।

is rana daggubati seen in Shahid Kapoor film based on Chhatrapati Shivaji Maharaj directed by Amit Rai
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'औरंगजेब के किरदार के लिए राणा अमित राय की पहली पसंद हैं। हालांकि, अंतिम चर्चा तभी शुरू होगी जब शूटिंग को लेकर सारी योजना तैयार हो जाएगी। संभावित सहयोग को लेकर शाहिद भी उतने ही रोमांचित हैं।' स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने और प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर होने के साथ, टीम दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही है।

is rana daggubati seen in Shahid Kapoor film based on Chhatrapati Shivaji Maharaj directed by Amit Rai
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में आगे लिखा गया है, 'लक्ष्य वर्ष के अंत तक परियोजना को शुरू करने का है। फिल्म का इरादा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित ऐतिहासिक शैली को एक नया परिप्रेक्ष्य प्रदान करना है। शाहिद इस भूमिका के लिए गहनता से तैयारी कर रहे हैं और इसे जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर के रूप में देखते हैं।'

Nana Patekar: कंगना रणौत थप्पड़ कांड पर नाना पाटेकर की दो टूक, बोले, यह तो गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए था

विज्ञापन
विज्ञापन
is rana daggubati seen in Shahid Kapoor film based on Chhatrapati Shivaji Maharaj directed by Amit Rai
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी तो यह भी है कि अमित राय की फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित होगी। हालांकि, फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन यह एक पारंपरिक बायोपिक नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, 'निर्माताओं का लक्ष्य बीते युग में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अंजाम दिए गए जेलब्रेक पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक रोमांचक तत्व डालना है।'

Blackout Movie Review: 12वीं फेल की कमाई विक्रांत मैसी ने ब्लैकआउट में गंवाई, मौनी रॉय, छाया कदम भी काम न आईं

विज्ञापन
is rana daggubati seen in Shahid Kapoor film based on Chhatrapati Shivaji Maharaj directed by Amit Rai
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम

राणा दग्गुबाती की बात करें तो उन्होंने अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसमें 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार उनके असाधारण प्रदर्शनों में से एक है। अब देखना यह है कि वह औरंगजेब के किरदार में क्या फ्लेवर लाएंगे। वहीं, इन खबरों पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद से फैंस इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 

Kartik Aaryan: कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश में मुंबई की महिला हुई 82 लाख रुपये ठगी का शिकार! जालसाज गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed