बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उनके बेटे ने कार का एक्सीडेंट कर दिया। हालांकि इसमें उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन उनकी BMW कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
बेटे ने किया लग्जरी कार का एक्सीडेंट तो अभिनेता बोला-बढ़िया से कर दिया है, खैर कोई नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे बेटे फैजल कमाल ने कार एक्सीडेंट कर दिया है।' इस वीडियो में वो बोलते हुए नजर आ रहे हैं- 'ये फैसल ऑफिस जा रहा था और उसने गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया है। एक्सीडेंट अच्छे से कर दिया है बढि़या से कर दिया है, खैर कोई नहीं।'
My son #FaisalKamal did accident of his car. pic.twitter.com/l6wp3gE8q0
उन्होंने इसके बाद दूसरा ट्वीट भी किया। इसमें कमान आर खान ने लिखा- 'बेटा फैसल अब कार एक्सीडेंट के कारण फिर से बीएमडब्ल्यू कार नहीं चलाना चाहता। अब फैजल ऑडी आर 8 या रेंज रोवर की मांग कर रहा है। तो कृपया बताएं कि इनमें से कौन सी कार बेहतर है?'
कमाल आर खान ने फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' में भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दिनों वो फिल्मों का रिव्यू कर चर्चा में रहते हैं।
तारा सुतारिया के बारे में भद्दे कमेंट्स पढ़ ऐसा होता है माता-पिता का रिएक्शन, बोलीं- ये तो मेरे...