फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: रील ही नहीं रियल लाइफ में भी इन सितारों ने भागकर की शादी, इस एक्टर ने तो विदेश से भगाई थी दुल्हनिया

Sat, 06 Aug 2022 05:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 Aug 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor like aamir khan Shakti kapoor saif ali khan sohail khan Who Ran Away From Home to do Marriage
शक्ति कपूर, शशि कपूर, सैफ अली खान - फोटो : social media

बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ कॉन्सेप्ट ऐसे होते हैं, जो फिक्स से लगते हैं। ऐसा ही एक है किसी हीरो-हिरोइन का घर से भागकर शादी करना। हम अक्सर देखते हैं की हीरो अपनी प्रेमिका को पाने के लिए घर से भागकर शादी कर लेता है। कई बार धर्म की दीवार तोड़कर, कभी अमीरी-गरीबी का अंतर होने की वजह से, हमने अभिनेताओं को ऐाृसा कते देखा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की फिल्मी पर्दे पर ऐसा करने वाले इन बॉलीवुड सितारो ने असल जिंदगी में भी ऐसे ही अपने प्यार को पाया है। जी हां, इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज कलाकार अपने प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Actor like aamir khan Shakti kapoor saif ali khan sohail khan Who Ran Away From Home to do Marriage
आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : Social media

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों में से एक भी सफल नहीं रही। आमिर की पहली शादी की बात करें तो अभिनेता ने 21 साल की उम्र में रीना दत्ता से घर से भाग कर शादी की थी। दरअसल, आमिर और रीना बचपन से ही एक-दूसरे को प्यार करते थे। लेकिन हमेशा की तरह दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से आमिर और रीना ने घर से भाग कर रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी कर थी। लेकिन शादी के 16 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

Bollywood Actor like aamir khan Shakti kapoor saif ali khan sohail khan Who Ran Away From Home to do Marriage
सोहेल खान, सीमा - फोटो : social media

सोहेल खान
बॉलीवुल के भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान ने भी धर्म की दीवार तोड़ते हुए शादी की थी। सोहेल और सीमा सचदेव एक-दूसरे को कुछ ही मुलाकातों में दिल दे बैठे थे। दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से परिवार वालों को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं आया था। लेकिन सोहेल और सीमा एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि वह एक-दूसरे के अलावा कुछ देख नहीं पा रहे थे। इसी वजह से दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया था। हालांकि इतनी मुश्किलों से हुई शादी और प्यार के बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है, जिसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor like aamir khan Shakti kapoor saif ali khan sohail khan Who Ran Away From Home to do Marriage
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर

शशि कपूर
अपने जमाने के सुपरस्टार्स में शामिल शशि कपूर पर बहुत सी लड़कियां मरती थीं। लेकिन उनका दिल लाखों भारतीय लड़कियों को छोड़ एक विदेशी के लिए धड़का था। अभिनेता  कोलकाता में एक रंगमंच समूह के साथ काम करने के दौरान विदेशी अभिनेत्री जेनिफर केंडल के करीब आ गए थे। मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जेनिफर के पिता को इस शादी से ऐतराज था इसलिए शशि कपूर ने उस जमाने में जेनिफर को भगाने का तय किया। अभिनेता जेनिफर केंडल को उनके घर से भगाकर मुंबई ले आए थे और यहीं दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन शादी के 26 साल बाद जेनिफर शशि का साथ हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। जेनिफर कैंसर की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं और शशि कपूर अकेले रह गए थे।

विज्ञापन
Bollywood Actor like aamir khan Shakti kapoor saif ali khan sohail khan Who Ran Away From Home to do Marriage
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर
बॉलीवुड फिल्मों के पॉपुलर खलनायकों में से एक शक्ति कपूर की भी कोई लव स्टोरी हो सकती है, यह जानकर सभी को हैरानी तो होगी। अब हैरानी हो या अचंभा यह सच है। शक्ति कपूर ने साल 1982 में शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। काफी समय तक छिपते-थिपाते एक दूसरे के मिलने के बाद और सीक्रेट डेटिंग करने के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उनका यह करीब आना कब प्यार में बदल गया, दोनों को पता ही नहीं लगा। लेकिन दोनों की शादी इतनी आसानी से नहीं हुई थी। जहां शक्ति कपूर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं शिवांगी एक मराठी परिवार से थीं। यही वजह थी की दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी कारण से दोनों को घर से भाग कर शादी करनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed