बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। फिल्म 'अय्यारी' फेम एक्टर ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, एक्टर ने फॉलोवर्स की दी चेतावनी
एक्टर मनोज बाजपेयी ने फॉलोवर्स को आगाह किया है कि वह उनके अकाउंट से भेजे गए किसी भी लिंक को क्लिक ना करें, वर्ना उनका अकाउंट भी हैक हो सकता है। इस जानकारी के लिए एक्टर के फैन्स ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
thanks for letting us know about this Thank you Manojji for sharing this very important details with all of us...Will take care... Seems like a hacked tweet
वहीं कुछ लोगों को संदेह है कि चेतावनी भरा यह पोस्ट भी हैकर ने भी डाला है-
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी से पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था। 42 वर्षीय अभिनेता के अकाउंट पर तुर्की और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किए गए हैं जिनके साथ तुर्की झंडे का इमोजी भी है। पाकिस्तान समर्थक इस तुर्की साइबर सेना ‘अइलदिज टिम’ ने उनके अकाउंट का नाम भी बदल दिया। जूनियर बच्चन नाम के उनके अकाउंट का अब नाम जूनियर बच्चना हो गया
वहीं हाल के दिनों में आईआईएफटी के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउट हैक कर लिया गया था। मामला सुलझते ही एक्टर ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया। सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया। भारत माता की जय।'
इससे पहले भाजपा के महासचिव राम माधव, राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के ट्विटर अकाउंट्स भी हैक कर लिए गए थे।
