फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: बायकॉट ट्रेंड पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें आत्म-मूल्यांकन की जरूरत है

Thu, 08 Sep 2022 05:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 08 Sep 2022 05:08 PM IST
सार

देशभर में इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में शुरू हुए इस बायकॉट ट्रेंड का असर अब लगभग हर बॉलीवुड फिल्मों पर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
bollywood actor pankaj tripathi speaks on boycott trend says we need self assessment
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देशभर में इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में शुरू हुए इस बायकॉट ट्रेंड का असर अब लगभग हर बॉलीवुड फिल्मों पर देखने को मिल रहा है। बहिष्कार की वजह से इन फिल्मों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड पर इंडस्ट्री के कई कलाकार अपने विचार रख चुके हैं। इसी क्रम में अब इंडस्ट्री के एक और कलाकार ने इस पर अपना पक्ष रखा है। 

bollywood actor pankaj tripathi speaks on boycott trend says we need self assessment
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने इस पर भी चर्चा की कि महामारी के बाद फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं। अभिनेता ने कहा, "हम क्या बना रहे हैं और इसे कैसे बना रहे हैं, इस बारे में आत्म-मूल्यांकन की जरूरत है। यह बेहद जरूरी है क्योंकि यही मुख्य कमी है।"

bollywood actor pankaj tripathi speaks on boycott trend says we need self assessment
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बायकॉट ट्रेंड पर अभिनेता ने कहा कि "अगर कोई फिल्म अच्छी नहीं है, तो वह काम नहीं करती और इसका बहिष्कार नहीं किया जाता है। अगर लोग सिनेमा हॉल नहीं जाते, तो यह भी तो बहिष्कार ही है? तब भी कोई सोशल मीडिया अभियान नहीं होता और ना ही कोई हैशटैग, लेकिन फिर भी फिल्म काम नहीं करती है। लेकिन हां, आत्म-मूल्यांकन की जरूरत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor pankaj tripathi speaks on boycott trend says we need self assessment
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान अपनी फिल्म 83, जिसमे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा कि, "फिल्म के खराब प्रदर्शन पर अफसोस नहीं होता, फिल्म में मैंने पैसे थोड़ी लगाए है।" उन्होंने कहा कि "मैंने फिल्म में सिर्फ प्रतिभा का निवेश किया था। मैंने जो भी किया वह पूरी ईमानदारी से किया और उसके बाद जो होता है, वह मेरे हाथ में नहीं है।" वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच में नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed