{"_id":"6319ce1fcd095302836d1185","slug":"koffee-with-karan-7-ishaan-khatter-hints-about-siddhant-chaturvedi-relationship-with-navya-naveli-nanda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: बिग बी की नातिन नव्या को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी! ईशान खट्टर ने किया कंफर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: बिग बी की नातिन नव्या को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी! ईशान खट्टर ने किया कंफर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' अक्सर ही लाइमलाइट में बना रहता है। हाल ही में आए शो के 10वें एपिसोड में 'फोन भूत' की कास्ट कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर आए थे। इस दौरान सभी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। करण जौहर ने सिद्धांत से उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया तो बीच में ईशान खट्टर कूद गए और कुछ ऐसा बोल गए कि एक बार फिर नव्या नंदा के साथ सिद्धांत के रिश्ते की खबरें आने लगी हैं।
2 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर, अभिनेत्री कटरीना कैफ और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धांत चतुर्वेदी से सवाल किया था कि क्या वह किसी को पसंद करते हैं? इस पर सिद्धांत ने कहा, 'मैं अभी सिर्फ काम पर फोकस कर रहा हूं और पूरी तरह सिंगल हूं।' इसी बीच में ईशान खट्टर कहते हैं, 'अरे आनंदा के बारे में सवाल कीजिए।' इस पर करण समझ नहीं पाते और पूछते हैं कि कौन आनंदा, क्या है आनंदा? इतने सिद्धांत टॉपिक बदल देते हैं और कहते हैं, 'मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ रहते हुए ये भी सिंगल हो गया।'
3 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर, कटरीना कैफ
- फोटो : Social Media
अब ईशान के आनंदा का जिक्र करने के बाद से ही ये खबरें आने लगी हैं कि सिद्धांत और नव्या के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थीं। कुछ समय पहले सिद्धांत ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी और नव्या ने भी उसी लोकेशन से अपनी तस्वीर शेयर की जिसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं। हालांकि सिद्धांत का कहना है कि वह सिंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो उन्होंने 'गली बॉय' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ 'गहराइयां' में नजर आए, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं पाई। वहीं, अब वह 'फोन भूत' और 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाले हैं। 'खो गए हम कहां' में वह अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।