सब्सक्राइब करें

Aamir-Akshay Film: सिनेमाघरों से उतरी लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन, आमिर-अक्षय को हुआ 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Sep 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Akshay Kumar Flop Film Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Total Worldwide Box Office Collection
अक्षय कुमार, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और अक्षय कुमार... दोनों अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान की दूसरी और 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की तीसरी फ्लॉप फिल्म बन गई है। दोनों फिल्में अब सिनेमाघरों से उतर गई हैं। ऐसे में आज आपको 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' की कुल कमाई बताने जा रहे हैं। पढ़िए आखिरी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की... 

Trending Videos
Aamir Khan Akshay Kumar Flop Film Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Total Worldwide Box Office Collection
आमिर खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी हुई लाल सिंह चड्ढा की कमाई?
हॉलीवुड की हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक, 'लाल सिंह चड्ढा', भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 69 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह, आमिर खान की फिल्म ने दुनिया भर में 130 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Akshay Kumar Flop Film Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Total Worldwide Box Office Collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या टूटा आमिर और चीन का कनेक्शन?
तुलनात्मक रूप से, आमिर की सबसे बड़ी हिट, 2016 में आई दंगल है, इस फिल्म ने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। हालांकि, कमाई का ज्यादातर हिस्सा चीन में हुई रिलीज से आया। ऐसा ही कुछ सीक्रेट सुपरस्टार के साथ भी हुआ, जिसने चीन की बदौलत दुनिया भर में लगभग 1000 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' ने वहां भी फ्लॉप हो गई, जिसकी वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' का भाग्य अस्पष्ट हो गया है। शायद यही कारण है कि अभी तक लाल सिंह चड्ढा के चीन में रिलीज होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

Aamir Khan Akshay Kumar Flop Film Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Total Worldwide Box Office Collection
रक्षा बंधन - फोटो : social media

रक्षा बंधन ने कमाए इतने करोड़
दूसरी ओर, अक्षय की रक्षा बंधन लगभग 57.14 करोड़ रुपये की कमाई कर सिनेमाघरों से उतर गई है। दुनिया भर में, 70 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 68.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी अक्षय कुमार की तीनों फिल्में- बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। यहां तक कि अक्षय की साल की चौथी रिलीज, मिस्ट्री-थ्रिलर कठपुतली भी समीक्षकों के बीच लोकप्रिय नहीं रही। 

विज्ञापन
Aamir Khan Akshay Kumar Flop Film Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Total Worldwide Box Office Collection
अक्षय कुमार, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर-अक्षय को हुआ 52 करोड़ का नुकसान
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को 180 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 70 करोड़ रुपये की लागत में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन ने दुनियाभर में 68.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी, कुल 250 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्मों ने 198.14 करोड़ रुपये की कमाई की है और 51.86 करोड़ रुपये का नुकसान झेला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed