क्या आप जानते हैं कि हर किरदार में जान डाल देने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्राण ने राज कपूर की उस वक्त सहायता की थी, जब उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया था। राज कपूर की स्थिति देखकर प्राण के आंखों में आंसू आ गये थे और उन्होंने उनसे फीस के दौर पर 1 रुपये की मांग की थी। दरअसल, यह वह वक्त था जब शोमैन राज कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' प्लॉप हो गई थी और उनको काफी कर्ज हो गया था। कह लीजिए कि इस फिल्म को बनाने के बाद राज कपूर बर्बाद हो गये थे। राज कपूर ने इस फिल्म को पूरा करने के लिए 5-6 साल लगाये थे, लेकिन उनकी पूरी मेहनत में पानी फिर गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई! ऐसे वक्त के बाद प्राण ने राज कपूर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था।
बॉलीवुड: मुश्किल दौर में प्राण ने दिया राज कपूर का साथ, 1 रुपये ली थी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कपूर की ड्रीम फिल्म 'मेरा नाम जोकर' साल 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो इंटरवल थे और इस फिल्म के बनने के बाद पूरा कपूर खानदान कर्ज में डूब गया था। इस फिल्म को निर्देशित और प्रोड्यूस राज कपूर ने ही किया था। वह खुद ही इस फिल्म में लीड रोल में थे। इस फिल्म में मनोज कुमार से लेकर धर्मेंद्र, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर और दारा सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई और राज कपूर ने अपना सबकुछ खो दिया।
ऐसे में उनके काम आई प्राण के साथ पुरानी दोस्ती। उस वक्त प्राण बेहद लोकप्रिय थे और फिल्म करने के लिए हीरो से भी ज्यादा फीस लेते थे। राज कपूर भी अपनी अगली फिल्म में प्राण को साइन करना चाहते थे। लेकिन, प्राण की फीस देने के लिए उनके पास उतने पैसे नहीं थे।
आखिर में राज कपूर ने प्राण को सारी बात खुलकर बता दी। उन्होंने प्राण से कह दिया कि उनके पास उनकी फीस के लिए इतने पैसे नहीं है, जिसे सुनकर प्राण के आंखों में आंसू आ गये। उन्होंने अपने दोस्त राज कपूर को गले से लगा लिया और कहा कि वह फीस तो लेंगे। उन्होंने राज कपूर से कहा कि वह उन्हें 1 रुपये फीस दे दें।
प्राण ने दिलदारी दिखाते हुए कहा कि महनताने के तौर पर मुझे 1 रुपए दे देना। इस बात को सुन राज कपूर उनके गले लग गए थे। लेकिन प्राण को झटका तब लगा जब ये फिल्म रिलीज होकर सुपरहिट हुई। बावजूद इसके राज कपूर ने प्राण को उनकी पूरी फीस नहीं दी।
ऐसे में राज कपूर जब एक बार फिर हिम्मत कर फिल्म बनाने के लिए उठे तो उन्होंने तय किया कि वह अपनी फिल्म के लिए प्राण को साइन करेंगे। ये फिल्म थी ‘बॉबी’। राज कपूर ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर जब फिल्म बॉबी बनानी शुरू की तो उन्हें पैसों की काफी दिक्कत आई। फाइनेंशियल परेशानियों से जूझ रहे राज कपूर को उस वक्त अपनी पत्नी के जेवर तक गिरवी रखने पड़े थे।
प्राण ने दिलदारी दिखाते हुए कहा कि महनताने के तौर पर मुझे 1 रुपए दे देना। इस बात को सुन राज कपूर उनके गले लग गए थे। लेकिन प्राण को झटका तब लगा जब ये फिल्म रिलीज होकर सुपरहिट हुई। बावजूद इसके राज कपूर ने प्राण को उनकी पूरी फीस नहीं दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक- राज कपूर ने प्राण को फिल्म हिट होने पर 1 लाख रुपए तो दिए। लेकिन प्राण उस जमाने के नामी विलेन थे ऐसे में उनकी फीस उन्हें मार्किट प्राइज के हिसाब से दी जानी चाहिए थी, जो कि राज कपूर ने नहीं दी। ये बात प्राण के दिल पर लग गई। ऐसे में दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इसके बाद प्राण और राज ने कभी भी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।