सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव के घर से आई बेहद दुखद खबर, 60 की उम्र में पिता ने मेदांता में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Rajkummar Rao father died in Gurugram Medanta Hospital at the age of 60
Rajkummar Rao - फोटो : file photo

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर है। राजकुमार राव के पिता सत्यप्रकाश यादव का निधन हो गया। सत्यप्रकाश यादव बीते कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Trending Videos
Bollywood actor Rajkummar Rao father died in Gurugram Medanta Hospital at the age of 60
rajkumar rao - फोटो : file photo

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) का हिंदी सिनेमाजगत में अभिनय का लोहा माना जाता है। राजकुमार ने अलीगढ़, बरेली की बर्फी, स्त्री, न्यूटन, मेरी शादी में जरूर आना, ओमेर्टा जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता राजकुमार का जन्म दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Rajkummar Rao father died in Gurugram Medanta Hospital at the age of 60
rajkumar rao - फोटो : file photo

अभिनय के लिए राजकुमार राव का रुझान बचपन से ही था। पहली बार उन्होंने अभिनय का जलवा तब दिखाया जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। राजकुमार ने स्टेज पर परफॉर्म किया था। उसके बाद राजकुमार की अभिनय के प्रति दीवानगी बढ़ती गई। सिर्फ थियेटर करने के लिए राजकुमार अपने कॉलेज के दिनों में साइकिल चलाकर गुरुग्राम से दिल्ली जाते थे। उस दौरान राजकुमार राव क्षितिज रिपर्टरी और श्रीराम सेंटर दिल्ली के साथ थियेटर करते थे। उनकी ग्रैजुएशन की पढ़ाई भी डीयू के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से की है।

Bollywood actor Rajkummar Rao father died in Gurugram Medanta Hospital at the age of 60
Rajkummar Rao - फोटो : file photo

अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया है। राजकुमार राव को सिनेमाजगत में पहला ब्रेक बतौर अभिनेता 'लव सेक्स और धोखा' से मिला था। इसके बाद 'रागिनी एमएमएस' फिल्म में नजर आए। हालांकि पहचान 'काय पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar Rao की जगह Rajkummar Rao लिखने लगे।

विज्ञापन
Bollywood actor Rajkummar Rao father died in Gurugram Medanta Hospital at the age of 60
Rajkummar Rao - फोटो : file photo

राजकुमार राव अभिनय के बारे में कहा जाता है कि वह किसी भी किरदार में जान फूंक देते हैं। राजकुमार की 'न्यूटन' हो या फिर ‘अलीगढ़’ हर फिल्म में उनका अंदाज जुदा देखने को मिला है। राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार राव ने बताया था- 'तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed