{"_id":"5d7209d68ebc3e01711f6022","slug":"shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-troll-for-her-dress-and-pose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहाना खान की इस तस्वीर पर क्यों हंगामा करने लगे यूजर्स? कहा- 'शाहरुख की बेटी हो तुम ऐसे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुहाना खान की इस तस्वीर पर क्यों हंगामा करने लगे यूजर्स? कहा- 'शाहरुख की बेटी हो तुम ऐसे...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । हाल ही में सुहाना खान ने एक्टिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है । सुहाना के कॉलेज में नए दोस्त बन गए हैं । हाल ही में कॉलेज कैंपस से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ।
2 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
फोटो में सुहाना प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं । देखते ही देखते सुहाना की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई । कुछ फैंस ने सुहाना की इस फोटो को बहुत पसंद किया तो कुछ ने ट्रोल करना शुरू कर दिया । ट्रोलर्स ने सुहाना के कपड़ों और पोज देने पर आपत्ति जताई और उन्हें नसीहतें देने लगे ।
3 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'इतना शो ऑफ मत करो, अगर नॉर्मल कपड़े पहनोगी तब भी उतनी ही खूबसूरत लगोगी' । वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'सुहाना अपनी ड्रेस को ठीक करो' । वहीं एक अन्य ने लिखा- 'तुम शाहरुख खान की बेटी हो और तुम्हें ऐसे शो ऑफ करने की कोई जरूरत नहीं है, नॉर्मल रहो' । हालांकि सुहाना ऐसे कमेंट्स की परवाह नहीं करतीं ।
सुहाना इंस्टाग्राम पर नहीं हैं लेकिन उनके फैन क्लब से कई तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। बता दें कि सुहाना के कॉलेज में पहले दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था । इस वीडियो को मां गौरी खान ने ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो में सुहाना आत्मविश्वास के साथ सीढि़यां चढ़ती नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
वीडियो में सुहाना ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । बता दें कि 28 जून को सुहाना ग्रेजुएट हुई थीं । सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सुहाना को ग्रेजुएट होने के बाद पार्टी करते भी देखा गया था। शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।