{"_id":"5d7226e38ebc3e93d47d594c","slug":"radhika-apte-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के पहले दिन अभिनेता ने राधिका आप्टे से की थी ऐसी हरकत, जवाब में जड़ दिया था थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के पहले दिन अभिनेता ने राधिका आप्टे से की थी ऐसी हरकत, जवाब में जड़ दिया था थप्पड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट राधिका आप्टे को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था। उन्होंने 8 साल तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। राधिका आप्टे के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं। राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा वेबसीरीज से भी चर्चा में रहती हैं। राधिका ने नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कीं।
3 of 6
radhika apte
राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी लगती है अंदर से यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को यहां कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। राधिका आप्टे से भी फिल्म में रोल के लिए सेक्शुअल फेवर की डिमांड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने कहा था कि 'मैं कास्टिंग काउच की बहुत सी घटनाओं के बारे में जानती हूं। कई लोगों को इसका सामना भी करना पड़ा है। एक बार एक साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। जब मैंने उसे खूब सुनाया तो बाद में उसने मुझसे लड़ाई की।'
विज्ञापन
5 of 6
radhika apte
राधिका आप्टे ने बताया कि 'एक बार एक प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हम एक बॉलीवुड फिल्म कर रहे हैं और आप फिल्म के हीरो के साथ मीटिंग कर लें लेकिन आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। प्रोड्यूसर की बात सुनकर मैंने उसे मना कर दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।