अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में राजपाल यादव एक खास किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेता राजपाल यादव की फिल्म 'नॉन स्टॉप धमाल' रिलीज होने वाली है। गुरुवार की शाम मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ। इस अवसर पर राजपाल यादव ने बॉलीवुड को बड़ी बहन और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को मौसियां बताया।
Non Stop Dhamaal Trailer: बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा पर राजपाल का बड़ा बयान, बोले, एक बड़ी बहन है और बाकी सब...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर जब क्षेत्रीय सिनेमा की बात छिड़ी तो राजपाल यादव ने बॉलीवुड को बड़ी बहन बताया। उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड बड़ी बहन है और हमेशा ही रहेगी । बाकी सब मौसियां हैं और मौसियां भी कम नहीं होनी चाहिए। अपनी फिल्म ‘नॉन स्टॉप धमाल’ को लेकर राजपाल यादव ने कहा, 'इस फिल्म में भंगार वाले की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है। यह एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जिसका क्लाइमेक्स इंटरवल में ही खत्म हो जाता है,लेकिन उसके बाद फिर कहानी में नया मोड़ आता है।'
इस फिल्म में अनु कपूर एक डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता अनू कपूर ने कहा, 'इस फिल्म में सतिंदर का किरदार निभाना मेरे लिए नॉट स्टॉप धमाल की तरह था। फिल्म मेकिंग के प्रति सतिंदर के जुनून से मैंने निजी तौर पर काफी जुड़ाव महसूस किया। मेरा मानना है कि फिल्म मेकिंग के प्रति उनका नजरिया कला और रचनात्मकता के जज्बे को सलाम करता है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहद मजेदार अनुभव था।'
फिल्म 'नॉन स्टॉप धमाल' का निर्देशन इरशाद खान ने किया है। वह कहते हैं, 'फिल्म ‘नॉन स्टॉप धमाल’ बनाने का अनुभव बेमिसाल था, जिसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। यह फिल्म हंसी खुशी और रचनात्मकता का अनूठा जश्न है। यह एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जो जो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें हंसाने के लिए बनाई गई है। राजपाल यादव और अनु कपूर की कॉमिक टाइमिंग फिल्म में काफी जबरदस्त है।'
यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने फेस फिलर्स की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बेहतरीन जवाब से नेटिजन्स को सिखाया सबक
फिल्म के निर्माता सुरेश गोंदलिया ने फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि 'नॉन स्टॉप धमाल' को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।' इस फिल्म अन्नू कपूर, राजपाल यादव, प्रियांशु चटर्जी, पायल मुखर्जी, वेरोनिका वानजी और जॉर्जिया एंड्रियानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 18 अगस्त 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: जया को आज भी 'गुड्डी' कहकर पुकारते हैं धर्मेंद्र, एक्ट्रेस की तारीफ में ही-मैन ने कही यह बात