फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली पार्टी में नजर नहीं आए दीपिका और रणवीर, फिर उड़ने लगी अलग होने की अफवाह!

Sun, 23 Oct 2022 06:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 23 Oct 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Deepika Padukone divorce rumours again after stayed away for diwali 2022 parties
दीपिका रणवीर - फोटो : Social Media

देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। हर कोई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिवाली की पार्टी कर रहा है, तो इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सेलेब्स लगातार पार्टियां कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन इन दिवाली पार्टियों की वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। साथ ही उनके अलग होने की अफवाह ने भी जोर पकड़ लिया है। क्या है इसकी वजह, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

Bollywood Actor Ranveer Singh Deepika Padukone divorce rumours again after stayed away for diwali 2022 parties
दीपिका रणवीर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों में फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शिरकत कर रही हैं, लेकिन अभी तक हुई पार्टियों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर नहीं आए हैं, जिसकी वजह से कपल को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, इन अटकलों की वजह से उनके फैंस भी निराश हैं। बी टाउन की दिवाली पार्टी में लोग रणवीर और दीपिका को काफी मिस कर रहे हैं।

Bollywood Actor Ranveer Singh Deepika Padukone divorce rumours again after stayed away for diwali 2022 parties
दीपिका रणवीर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहले भी दीपिका और रणवीर के अलग होने की अफवाह जोरों पर थी, लेकिन कपल ने अपने जवाब से इन पर विराम लगा दिया था। वहीं, अब दिवाली पार्टी में रणवीर और दीपिका के नजर नहीं आने की वजह से एक बार फिर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आनंद पंडित, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर जैसे कई बड़े सेलेब्स ने दिवाली पार्टी आयोजित की थी, जिनमें बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। लेकिन दीपिका और रणवीर हर पार्टी से नदारद दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Deepika Padukone divorce rumours again after stayed away for diwali 2022 parties
दीपिका रणवीर - फोटो : Social Media

सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणबीर अपने रिश्ते में किसी भी तरह की खटास को सिरे से नकार चुके हैं। वहीं, इन दिनों दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त होने का कारण साथ नजर नहीं आ रहे हैं और किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। रणवीर इन दिनों अपने काम की वजह से मुंबई से बाहर हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी अपनी शूटिंग पर ध्यान दे रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Deepika Padukone divorce rumours again after stayed away for diwali 2022 parties
दीपिका रणवीर - फोटो : Social Media

बता दें कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी को आखिरी बार फिल्म 'पद्मावत' में एक साथ देखा गया था। हालांकि, इस जोड़ी को दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। वहीं, रणवीर भी दीपिका के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका अपने आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और दीपिका शाहरुख के साथ ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed