इस समय जरूरतमंदों के मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आजकल काफी चर्चा में हैं। वह कभी किसी की मदद कर तो कभी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि महाशिवरात्रि पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बार फिर एक वैचारिक पोस्ट साझा किया है, जिसके जरिए वो फैंस को खास संदेश दे रहे हैं। यूजर्स इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने फैंस को दिया खास संदेश, बोले- 'ईश्वर चित्र नहीं चरित्र में बसता है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब मानवता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने विचार साझा कर लिखा ‘ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है, अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ !! हर हर महादेव।’
सोनू सूद के इस ट्वीट पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इनमें ज्यादातर लोग उनकी प्रशंसा में ट्वीट कर रहे हैं। उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं कुछ मजेदार कमेंट भी देखने को मिले, जिसमें लव मैरिज करवाने के लिए सोनू से मदद मांगी गई। बता दें कि फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपने पसंदीदा अभिनेता से जुड़े रहते हैं और उनसे समय समय पर मदद मांगते रहते हैं।
ईश्वर चित्र मे नही चरित्र में बसता है ,
अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ !!
हर हर महादेव।
ध्यान दें तो जहां कुछ बॉलीवुड अभिनेता अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरते वहां सोनू सूद पिछले कुछ समय से सामाजिक सेवा में उतरते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सोनू अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह अभी से व्यापक तौर पर लोगों पर पकड़ बनाकर अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं, लेकिन यह कितना सही है ये तो सिर्फ सोनू ही जानते हैं।
बता दें कि अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के समय लगे लॉकडाउन से काफी सक्रिय हैं। इस दौरान असहाय लोगों को होने वाली परेशानियों के बीच सोनू ने उनकी मदद की थी। फिर चाहे वो बसें मंगवाकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजवाना हो या फिर राशन-पानी की व्यवस्था करनी हो। सोनू सारी मुश्किलों में उनके लिए आगे आए थे। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाली मदद की गुहार पर भी उन्होंने ध्यान दिया। तब से अब तक वह लगातार ऐसे लोगों की सहायता करते आ रहे हैं।