सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ को पुलिस जीप में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हथकड़ियां भी नजर आ रही हैं। कई सोशल मीडिया पोस्ट पर तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई, हम आपको बताते हैं।
टाइगर श्रॉफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार? जानें वायरल तस्वीरों की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल टाइगर श्रॉफ 2019 में सुपरहिट फिल्म वॉर के बाद अब बागी 3 के शूट में जुट गए हैं। फिलहाल फिल्म का शूट राजस्थान के जयपुर में चल रहा है और जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो फिल्म शूट की ही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
Jaan😍😍 @tigerjackieshroff #tigershroff#dishapatani#shraddhakapoor#baaghi3
A post shared by tigerian_sager (@tigerian_sager) on
बता दें कि न सिर्फ ये तस्वीरें बल्कि टाइगर के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।कुछ वीडियोज में जहां टाइगर अपने फैंस का अभिवादन करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ वीडियोज शूटिंग के दौरान के हैं। शूटिंग सेट पर टाइगर के साथ ही फिल्म के निर्देशन अहमद खान भी नजर आ रहे हैं।
Tiger is at Jaipur for shooting #baaghi3 #tigershroff #jaipur
A post shared by Veer singh (@veersingh4946) on
गौरतलब है कि फिल्म के शूट में टाइगर के साथ ही पुलिस की वर्दी में रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। बात फिल्म की करें तो ये बागी सीरीज की तीसरी कड़ी है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पुरानी सीरीज की तरह ही फिल्म में इस बार भी दर्शकों तो जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।
A post shared by PeepingMoon (@peeping.moon) on
वैसे बात टाइगर श्रॉफ की करें तो प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी में टाइगर श्रॉफ का नाम दिशा पाटनी के साथ अक्सर जुड़ता रहता है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बारें में दोनों में से किसी ने भी सीधे तौर पर हां नहीं कहा है। दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।