फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपलॉक से इनकार की अफवाहों पर टाइगर ने तोड़ी चुप्पी, बोले-परहेज नहीं मुझे

Wed, 12 Sep 2018 08:50 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला। Updated Wed, 12 Sep 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Tiger Shroff will do lip lock kiss on film
Tiger Shroff

बागी 2' की बंपर सफलता के बाद टाइगर श्राफ इन दिनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले शेडयूल की शूटिंग देहरादून में खत्म हुई है। शूटिंग के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री अनन्या पांडेय, तारा सुपारिया समेत पूरी टीम दून में थे। चर्चाएं फैली कि टाइगर ने पहले शेड्यूल को पूरा होने के बाद नो लिप लॉक क्लॉज को शामिल करवा लिया है। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला।

Bollywood actor Tiger Shroff will do lip lock kiss on film
Tiger Shroff

धर्मा प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। प्रोड्यूसर करन जौहर और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पार्थ ढोलकिया हैं। फिल्म में टाइगर नए अंदाज में नजर आएंगे। अफवाह फैली थी कि टाइगर ने लिपलॉक सीन करने से इनकार कर दिया है। जब टाइगर ने सामने आकर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और इन खबरों को बेबुनियाद करार दिया। वह बोले-अगर कहानी की डिमांड है तो उन्हें किस करने से कोई परहेज नहीं है।

Bollywood actor Tiger Shroff will do lip lock kiss on film
tiger shroff

लोकल लाइन प्रोडक्शन का काम द इंप्रेशन ग्रुप देख रहा है। लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह उनका चौथा प्रोजेक्ट है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी लोकल लाइन प्रोड्यूसर वही थे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट आफ द ईयर-2 में देहरादून के 150 लोकल कलाकार भी दिखेंगे। अप्रैल में  हुई स्टूडेंट आफ द ईयर-2 की शूटिंग के लिए एफआरआई में सेट तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Tiger Shroff will do lip lock kiss on film
tiger shroff

देहरादून में शूटिंग के दौरान तो एक मजेदार किस्सा भी देखने को मिला था, जब टाइगर तो यहां खुद को फैंस की नजरों से तो बचना पड़ा, लेकिन अनन्या पांडे खूब मजे के साथ घूमती रही, क्योंकि अभी उन्हें लोग कुछ खास पहचानते नहीं, लेकिन इस बीच एक फैन की नजर उन पर पड़ी। अनन्या बहुत प्यारी स्माइल के साथ फैन को थैंक्स कहा और सेल्फी भी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed