{"_id":"5a1683964f1c1bc5758b498b","slug":"bollywood-actor-varun-dhawan-apologies-to-mumbai-police-for-taking-selfie-on-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर को भारी पड़ गई चलती रोड पर सेल्फी, पुलिस फटकार के बाद तुरंत मांगी माफी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर को भारी पड़ गई चलती रोड पर सेल्फी, पुलिस फटकार के बाद तुरंत मांगी माफी
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर फैन के साथ सेल्फी खिंचवाना बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को भारी पड़ गया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वरुण धवन की वायरल हुई तस्वीर को लेकर फटकार लगाई है। साथ ही ई-चालान भी भेजा है। हालांकि वरुण ने अपने इस बर्ताव के लिए उनके माफी मांग ली हैं।
वरुण धवन
दरअसल, वरुण हमेशा की तरह अपनी कार से जा रहे थे। तभी ट्रैफिक सिग्नल पर बगल के ऑटो में बैठी एक लड़की ने उनसे सेल्फी के लिए कहा। अपनी फैन की डिमांड को पूरी करने के लिए वरुण कार की खिड़की से बाहर निकले और लड़की के साथ सेल्फी लेने लगे। वरुण की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।
पढे़ं- चुपके से इस एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से कर ली शादी, सामने आई पहली तस्वीर
पढे़ं- चुपके से इस एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से कर ली शादी, सामने आई पहली तस्वीर
Varun Dhawan
इस तस्वीर को देखते ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वरुण को ट्वीट करते हुए उन्हें फटकार लगाई। ट्वीट करते हुए लिखा - 'ऐसा एडवेंचर सिल्वर स्क्रीन पर चलता है लेकिन सड़क पर नहीं। आपने ऐसा करके न केवल खुद की बल्कि उस लड़की के अलावा बाकी लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल दिया। आप एक जिम्मेदार नागरिक हैं और लोगों के बीच आपकी खास पहचान हैं। ऐसे में आपसे उम्मीदें बढ़ जाती हैं। ई-चालान घर भेज दिया गया है अगली बार से ठोस कदम उठाया जा सकता है।
.@Varun_dvn These adventures surely work on D silver screen but certainly not on the roads of Mumbai! U have risked ur life,ur admirer’s & few others. V expect better from a responsible Mumbaikar & youth icon like U! An E-Challan is on d way 2 ur home. Next time, V will B harsher pic.twitter.com/YmdytxspGY
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) November 23, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन
इस ट्वीट के वायरल होते ही वरुण धवन ने ट्विटर पर ट्रैफिक पुलिस से माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'मैं आपके माफी चाहता हूं। इतना जरूर बताना चाहता हूं कि हम लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुके थे। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। अगली बार से मैं इस बात का ध्यान रखूंगा।'
My apologies 🙏 Our cars weren’t moving since we were at a traffic signal and I didn’t want to hurt the sentiment of a fan but next time I’ll keep safety in mind and won’t encourage this. https://t.co/MEJk56EksG
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) November 23, 2017