फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: एक्शन-रोमांस और थ्रिलर का भरपूर डोज लेकर आ रहे हैं वरुण धवन, सबसे पहले रिलीज होगी सिटाडेल

Sat, 26 Oct 2024 12:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 26 Oct 2024 12:11 AM IST
सार

Varun Dhawan: वरुण धवन सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। वरुण की इस साल और अगले साल कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिनमें सबसे पहले रिलीज होगी एक्सन से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी। इसके अलावा भी वरुण कई प्रोजेक्टस को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Web Series and Movies Citadel Bobby John Border 2
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन की फिल्में और सीरीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वरुण कई आगामी प्रोजेक्स में भी नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं वरुण की आगामी सीरीज और फिल्मों को लेकर।
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Web Series and Movies Citadel Bobby John Border 2
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सिटाडेल: हनी बनी
वरुण धवन इस साल कई फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वरुण की आगामी वेब सीरीज और फिल्मों में सबसे पहले वरुण की सीरीज सिटाडेल हनी बनी रिलीज होगी। सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर 7 नवंबर को विशेष रूप से भारत में प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। वरुण के साथ इस एक्शन ड्रामा सीरीज में समांथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। सीरीज में सामंथा और वरुण के अलावा के के मेनन, सिमरन बग्गा और एम्मा कैनिंग भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह मूल रूप से सिटाडेल सीरीज का प्रीक्वल है। 
 
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Web Series and Movies Citadel Bobby John Border 2
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन
अब बात करते हैं वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन की। बेबी जॉन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कैलीस द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियो, सिने1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म एटली की तमिल फिल्म थेरी (2016) की आधिकारिक रीमेक है। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश (अपनी पहली हिंदी फिल्म में), वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हो सकती है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने गाया 'भूल भुलैया 3' का शानदार गाना, वीडियो हुआ वायरल, निर्देशक को पसंद हैं अजय
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Web Series and Movies Citadel Bobby John Border 2
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉर्डर 2
सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'बॉर्डर' का सीक्वल बन रहा है। 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। सनी देओल ने इसकी पहली झलक दिखाई है, जिसमें वरुण धवन की आवाज सुनने को मिल रही है। वीडियो में वह कहते हैं, 'दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराना हूं, जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़कर आता हूं।' पोस्ट में आगे बताया गया कि फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज होने वाली है।
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू
 
विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Web Series and Movies Citadel Bobby John Border 2
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक आगामी बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। इसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी कुमारी (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बिल्कुल अलग व्यक्तित्व के लोग हैं। सनी एक मस्ती करने वाला और लापरवाह लड़का है, जबकि तुलसी एक संस्कारी और गंभीर लड़की है। नियति उन्हें एक साथ लाती है, और वे प्यार में पड़ जाते हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक ने साझा किया भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर, मंजूलिका के साथ रूह बाबा को देख प्रशंसक..

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed