फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Khanna Birthday: शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना

Tue, 06 Oct 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 06 Oct 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna birth anniversary here know about him
विनोद खन्ना - फोटो : instagram/vk_and_sk_fanclub

विनोद खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। भले ही वो हमारे बीच नहीं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। विनोद खन्ना का जन्म छह अक्तूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर (तब ब्रिटिश इंडिया में) में हुआ था। विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

bollywood actor vinod khanna birth anniversary here know about him
विनोद खन्ना - फोटो : instagram/akshayekhanna.ak

विनोद खन्ना के पिता का कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार था। बंटवारे के बाद उनका परिवार पेशावर से मुंबई चला आया। विनोद खन्ना ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। 1957 में उनका परिवार दिल्ली आ गया। विनोद खन्ना की बाकी की स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। तीन साल बाद उनका परिवार फिर से मुंबई पहुंचा। जहां सीडेनहम कॉलेज से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक किया था।

bollywood actor vinod khanna birth anniversary here know about him
विनोद खन्ना - फोटो : instagram/akshayekhanna.ak

कॉलेज के दिनों से ही विनोद खन्ना ने थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि उनकी पहली पत्नी थीं। विनोद खन्ना ने फिल्म 'मन का मीत' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसमें हीरो सुनील दत्त और खलनायक की भूमिका में विनोद खन्ना थे। फिल्मों में लगातार सफलता के बाद उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna birth anniversary here know about him
विनोद खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। 70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन अपनी करियर की ऊंचाईयों पर थे। उस वक्त उनकी स्टारडम को केवल एक ही अभिनेता टक्कर देने वाला माना जाता था वो थे विनोद खन्ना। विनोद खन्ना एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। शशि कपूर के बाद वो दूसरे अभिनेता थे जो रविवार को काम नहीं करते थे लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी में एक खालीपन सा लगता था।

विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna birth anniversary here know about him
विनोद खन्ना - फोटो : instagram/vk_and_sk_fanclub

विनोद खन्ना ने शोहरत की बुलंदियां देखीं। इसी बीच उन्होंने आलीशान घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही उनके पास दौलत-शोहरत है लेकिन एक कमी से लगती है। इसी वजह से संन्यास का फैसला किया और अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। आश्रम में माली भी बने और टॉयलेट भी साफ किया। जब वो भारत लौटे तो पत्नी ने किन्हीं वजहों से तलाक दे दिया। साल 1990 में विनोद खन्ना ने दूसरी शादी कविता से शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed