फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कई अफेयर्स के बाद घरवालों की मर्जी के आगे झुके बॉलीवुड के ये सितारे, परिवार की सहमति से रचाई शादी

Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Did Arrange Marriage After Being In Relationship Shahid Kapoor Vivek Oberoi Rakesh Madhuri
बॉलीवुड कपल - फोटो : social media

बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक की प्रेम कहानियों के बारे में सुना है। फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर कलाकारों ने लव मैरिज की है। साथ ही किसी की शादी सफल हुई तो किसी का कुछ वक्त के बाद तलाक भी हो गया था। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने शादी से पहले कई अफेयर रखे हैं, लेकिन इन कलाकार ने अपने प्यार में असफल होने के बाद, अपने पेरेंट्स की मर्जी से अरेंज मैरिज की है। आइये जानते हैं, इनके बारे में। 

Bollywood Actors Did Arrange Marriage After Being In Relationship Shahid Kapoor Vivek Oberoi Rakesh Madhuri
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : social media

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई बेहतरीन फिल्में भी दी हैं। शाहिद कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय कहा जाता था। शाहिद का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है, जिसमें करीना कपूर उनकी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड रही हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन और अमृता राव जैसी एक्ट्रेसेस के साथ शाहिद के अफेयर्स की चर्चा रही है। हालांकि साल 2015 की सात जुलाई को एक्टर ने मीरा राजपूत से शादी की थी। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। शाहिद के लिए मीरा को उनके पिता पंकज कपूर ने पसंद किया था। परिवार की मर्जी से शाहिद ने अरेंज मैरिज की थी। आज शाहिद दो बच्चों के पिता हैं। 

Bollywood Actors Did Arrange Marriage After Being In Relationship Shahid Kapoor Vivek Oberoi Rakesh Madhuri
विवेक ओबेरॉय- प्रियंका अल्वा - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय 
विवेक ओबेरॉय की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी रही थी। उन्होंने शुरुआत में कई हिट और अच्छी फिल्में की थीं। इसी दौरान एक्टर का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया था। विवेक ने अपने रिलेशन को लेकर हमेशा ही खुलकर बात की थी, लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी ऑफिशियली इसे स्वीकार नहीं किया था। ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप के बाद साल 2012 में एक्टर ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की थी। एक्टर की यह अरेंज मैरिज थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Did Arrange Marriage After Being In Relationship Shahid Kapoor Vivek Oberoi Rakesh Madhuri
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : social media

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सभी जानते हैं की एक्ट्रेस का संजय दत्त के साथ एक लॉन्ग रिलेशनशिप रहा है। दोनों कलाकारों के ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस काफी दुखी थी। उसी दौरान वह अपने भाई अजीत से मिलने के लिए अमेरिका गई थीं। वहां पर एक डिनर के दौरान एक्ट्रेस पहली बार डॉक्टर श्रीराम नेने से मिली थीं। इस मुलाकात के बाद दोनों के परिवार वालों की मर्जी से माधुरी ने शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। 

Salman Khan: सलमान खान के खिलाफ पत्रकार से मारपीट करने का मामला खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया आदेश

विज्ञापन
Bollywood Actors Did Arrange Marriage After Being In Relationship Shahid Kapoor Vivek Oberoi Rakesh Madhuri
राकेश रोशन-पिंकी - फोटो : social media

राकेश रोशन
राकेश रोशन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। एक्टर की पत्नी पिंकी के पिता ओम प्रकाश एक फिल्म डायरेक्टर थे। ओम प्रकाश को राकेश रोशन पसंद थे और उन्होंने एक्टर के परिवार के साथ मुलाकात कर इस शादी को तय किया था। दोनों की साल 1969 में अरेंज मैरिज हुई थी। 

Rahul Roy: राहुल ने बताया ब्रेन स्ट्रोक के बाद फिल्मों में वापसी करने का अनुभव, बोले- मुश्किल था शूटिंग करना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed