बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम बड़े बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से और काम से पहचान हासिल की है। आज यह कलाकार दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई साइड बिजनेस भी अपनी बेहतरीन कमाई के लिए शुरू किए हैं। साथ ही इन कलाकारों ने प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किए हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में जो प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं और इससे बेहतरीन कमाई भी करते हैं।
Bollywood: बॉलीवुड के ये कलाकार हैं प्रोडक्शन हाउस के मालिक, बेहतरीन फिल्में बनाकर करते हैं करोड़ों की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। वह पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2015 में की थी। अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर तमाम फिल्में तैयार की जा चुकी हैं। इस लिस्ट में मराठी, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्में भी शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2016 में प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Shahrukh Khan: सुहाना की उपलब्धि से झूम उठे 'पठान', सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश लिख SRK ने जाहिर की खुशी
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में की हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर कई फिल्में तैयार की जा चुकी हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में अनुष्का ने अभिनय किया है। इन फिल्मों में एन एच 10, परी, फिल्लौरी, जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज भी बनी हैं, जिसमें पाताल लोक और बुलबुल जैसी बेहतरीन एंटरटेनिंग वेब सीरीज शामिल हैं।
The Mother: फिल्म 'द मदर' का ट्रेलर जारी, जान जोखिम में डाल बेटी को बचाने के मिशन पर निकलीं जेनिफर लोपेज
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। वह इंडस्ट्री में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। तो वहीं एक्टर फिल्मों के साथ साथ प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। शाहरुख खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। इस प्रोडक्शन हाउस में ओम शांति ओम, रावन, डियर जिंदगी और हैप्पी न्यू ईयर जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में बनी हैं। एक्टर अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं.
सलमान खान
सलमान खान ने साल 2011 में अपने ही नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम एक्टर ने सलमान खान फिल्म्स रखा था। सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस में कई फिल्मों बना चुके हैं।
Samantha: पुराने दिनों को याद कर छलका सामंथा का दर्द, बोलीं- साउथ से होने के कारण डिजाइनर कपड़े नहीं देते थे