फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी इस एक्ट्रेस के लिए 'पागल' थे स्टार्स, आज हो गईं पहचान की मोहताज, मौत की अफवाह तक उड़ी

Thu, 05 Dec 2019 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Dec 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Gone Mad For Rimi Sen in Films Like Hungama Dhoom
Rimi Sen - फोटो : Social Media

सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने शुरुआत में तो खूब नाम कमाया लेकिन समय के साथ उनकी चमक धूमिल हो गई। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम रिमी सेन (Rimi Sen) है। रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता पागल रहते थे। पागल असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्मों में। 

Bollywood Actors Gone Mad For Rimi Sen in Films Like Hungama Dhoom
Rimi Sen - फोटो : social media

आप रिमी की फिल्में जैसे हंगामा, धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल उठाकर देख लीजिए हर फिल्म में उनके पीछे हीरो की लाइन लगी रही। हर फिल्म में उनसे शादी करने के लिए हीरो एक दूसरे से लड़ते नजर आए। कभी इन फिल्में हिट हुईं रिमी आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 38 साल की रिमी ने अभी शादी नहीं की है। अब उनके अफेयर को लेकर भी खबरें नहीं आती। रिमी ने खुद एक्टिंग से तौबा कर ली है।

Bollywood Actors Gone Mad For Rimi Sen in Films Like Hungama Dhoom
Rimi Sen - फोटो : Social Media

रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई। रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Gone Mad For Rimi Sen in Films Like Hungama Dhoom
Rimi Sen - फोटो : instagram

यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं। 'धूम', 'गरम मसाला' के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'क्योंकि' मिली। इसके बाद वो 'दीवाने हुए पागल', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें- THROWBACK: असल जिंदगी में ऐसी दिखती है तेरे नाम की 'भिखारिन', इसकी इज्जत बचाने के लिए गुंडो से भिड़ गए थे सलमान

विज्ञापन
Bollywood Actors Gone Mad For Rimi Sen in Films Like Hungama Dhoom
Rimi Sen - फोटो : social media

आखिरी बार में वो टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। रिमी ने 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। रिमी सेन को आप गूगल सर्च करेंगे तो उनकी मौत को लेकर सजेशन आता है। यानी की लोग उनकी मौत से जुड़ी खबरें सर्च करते हैं। हालांकि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed