फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल नहीं ट्रिपल रोल में भी नजर आए ये अभिनेता, लिस्ट में अमिताभ से रजनीकांत तक शामिल

Wed, 24 Jun 2020 05:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Jun 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Like Dilip kumar Kader Khan Played triple role in the movies
अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा को 100 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। बीते 100 सालों में सिनेमा के अलग-अलग रूप देखने को मिले। यहां डबल रोल का कॉन्सेप्ट दिखाते हुए भी फिल्मों को अलग- अलग ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। लेकिन आज हम डबल रोल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल की बात करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अभिनेता जिन्होंने अपनी फिल्मों में एक दो नहीं बल्कि एक साथ तीन- तीन किरदार निभाए।

Bollywood Actors Like Dilip kumar Kader Khan Played triple role in the movies
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

दिलीप कुमार 
अभिनेता दिलीप कुमार ने 1976 में रिलीज हुई बतौर हीरो अपनी आखिरी फिल्म बैराग में तीन रोल निभाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन भी किया था। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला। बता दें कि दिलीप कुमार ने 'ज्वार भट्टा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने के बाद वे मोहम्मद यूसुफ खान से दिलीप कुमार बने। 

Bollywood Actors Like Dilip kumar Kader Khan Played triple role in the movies
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन 
अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सात हिंदुस्तानी से की थी। अमिताभ बच्चन ने भी फिल्मों में ट्रिपल रोल किए हैं। 1983 में फिल्म 'महान' में बिग बी ने तिहरी भूमिका निभाई। इस फिल्म के किरदारों में अमिताभ बच्चन और उनके दो पुत्र एक साथ नजर आए थे। फिल्म कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Like Dilip kumar Kader Khan Played triple role in the movies
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

रजनीकांत
रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका जितना सम्मान साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में किया जाता है उतना ही सम्मान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी किया जाता है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने 1984 में फिल्म जॉन जॉनी जनार्दन में ट्रिपल रोल किया। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
Bollywood Actors Like Dilip kumar Kader Khan Played triple role in the movies
महमूद

महमूद
अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली ने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। महमूद ने 1970 में फिल्म 'हमजोली' में तिहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed