फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Villain: साउथ सिनेमा में विलेन के रोल में नजर आए ये बॉलीवुड स्टार्स, बॉबी से लेकर संजय का नाम शामिल

Thu, 14 Nov 2024 01:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

Actors Villain: बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर खूब नाम कमाया है। इस लिस्ट में बॉबी देओल, संजय दत्त, सैफ अली खान के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते है इन स्टार्स ने किन फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Bollywood Actors played villain roles in South Cinema bobby deol kanguva Saif devara KGF Sanjay Dutt Akshay
नायक नहीं खलनायक हूं मैं - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में खलनायक की भूमिका में खूब नाम कमाया है। इन दिनों बॉबी देओल अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी के अलावा सैफ अली खान और संजय दत्त ने भी साउथ की फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार निभाएं हैं। आइए जानते हैं किस बॉलीवुड अभिनेता ने कौन सी फिल्म में कैसा किरदार निभाया है।   
Bollywood Actors played villain roles in South Cinema bobby deol kanguva Saif devara KGF Sanjay Dutt Akshay
बॉबी देओल-कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
बॉबी देओल-कंगुवा
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी साउथ फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कंगुवा से पहले बॉबी फिल्म एनिमल में अबरार की भूमिका से खूब चर्चा बटोर चुके हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म एनिमल में बॉबी का किरदार भले ही खूंखार विलेन अबरार का था, लेकिन उनका अभिनय हर किसी को बेहद पसंद आया। अब वहीं बॉबी साउथ फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी को विलेन के किरदार में देखने के लिए दर्शकों काफी उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसमें बॉबी का भयानक लुक भी सामने आ चुका है। कंगुवा को इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म माना जा रहा है।
Bollywood Actors played villain roles in South Cinema bobby deol kanguva Saif devara KGF Sanjay Dutt Akshay
सैफ अली खान-देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan, devaramovie
सैफ अली खान-देवरा
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लगातार कई फिल्मों से प्रशंसकों का दिल जीतते आए हैं। लेकिन क्या आपको पता है सैफ को खलनायक की भूमिका में प्रशंसकों ने भरपूर दिया। यहां बात कर करे हैं फिल्म देवरा पार्ट 1 की। सैफ ने साउथ की फिल्म देवरा पार्ट 1 में खलनायक की भूमिका निभाई, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सैफ ने देवरा में विलेन भैरा का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। सैफ के अलावा फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को जोड़ी नजर आई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors played villain roles in South Cinema bobby deol kanguva Saif devara KGF Sanjay Dutt Akshay
संजय दत्त- केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त- केजीएफ चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर 2 साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इसका पहले पार्ट केजीएफ को भी काफी सफलता मिली थी। एक 2022 भारतीय कन्नड़ भाषा की एक्शन फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म को विजय किरागांदुर ने अपने होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत इसका निर्माण किया है। केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा सफलता केजीएफ चैप्टर 2 को मिली। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में साउथ अभिनेता यश ने जमकर प्रसिद्धी हासिल की। केजीएफ 2 में विलेन के रोल में संजय दत्त को भी खूब पसंद किया गया। फिल्म में संजय ने अधीरा नाम के खलनायक की भूमिका निभाई, जो हर किसी के दिल में घर कर गई।
विज्ञापन
Bollywood Actors played villain roles in South Cinema bobby deol kanguva Saif devara KGF Sanjay Dutt Akshay
अक्षय कुमार-फिल्म 2.0 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार-फिल्म 2.0
2.0 फिल्म में रजनीकान्त, एमी जैक्सन, भीमा डगला और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस साउथ फिल्म में अक्षय ने एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय ने पंछी राजन की भूमिका निभाई, जो कि एक साइंस प्रोफेसर होता है, लेकिन उसके इरादे काफी खतरनाक होते हैं।
Deepika Padukone Ranveer Singh: ज्योतिषियों की सलाह पर भारी पड़ा दीपिका रणवीर का प्रेम, जेन जी को दिखाई नई राह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed