Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Miss Universe contestant from Panama Italy Mora disqualified days before grand finale due to personal scandal
{"_id":"6735a9dd7340e23f5f014da8","slug":"miss-universe-contestant-from-panama-italy-mora-disqualified-days-before-grand-finale-due-to-personal-scandal-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss Universe Contestant: पनामा की प्रतिभागी को बॉयफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, फाइनल से पहले हो गई छुट्टी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Miss Universe Contestant: पनामा की प्रतिभागी को बॉयफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, फाइनल से पहले हो गई छुट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:43 PM IST
सार
सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स में पनामा का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं प्रतिभागी इटली मोरा को फाइनल से पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसकी वजह बताई गई है बॉयफ्रेंड से मुलाकात। इटली मोरा पर आरोप है कि बिना अनुमति वे अपने बॉयफ्रेंड से मिलीं। आइए जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
1 of 5
Italy Mora
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मिस यूनिवर्स जैसी प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होना किसी के लिए भी बड़ी सफलता होती है। इसमें इटली मोरी पनामा का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं। सबकुछ सामान्य चल ही रहा था कि अचानक इस प्रतियोगिता से उनकी छुट्टी कर दी गई है। इटली को अयोग्य घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इटली मोरा को पर्सनल स्कैंडल की वजह से प्रतियोगिता से बाहर किया गया है। उन पर आरोप है कि बिना अनुमति वे अपने बॉयफ्रेंड से मिलीं।
2 of 5
Italy Mora
- फोटो : इंस्टाग्राम-@italy.mora
अलग कमरे में रुकीं इटली मोरा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली मोरा को बॉयफ्रेंड से होटल में जाकर मिलने के चलते प्रतियोगिता से बाहर किया गया है। कहा जा रहा है कि वे आयोजकों की इजाजत के बिना मेक्सिको में अपने बॉयफ्रेंड जुआन अबादिया के साथ अलग होटल के कमरे में रुकीं। वहीं, दावा यह भी किया जा रहा है कि अभी प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किए जाने का सही कारण सामने नहीं आया है।
3 of 5
Italy Mora
- फोटो : इंस्टाग्राम-@italy.mora
इटली मोरा ने आरोपों से किया इनकार
बॉयफ्रेंड से मुलाकात की बात से इटली मोरा ने इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता के एक डायरेक्टर से उनकी गर्मागर्म बहस हुई, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। फिलहाल इटली पर लगे आरोप कारण है या खुद इटली मोरा जो कह रही हैं वह असली कारण है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, फाइनल से कुछ दिन पहले किसी प्रतिभागी की इस तरह छुट्टी हो जाने का मामला काफी छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Italy Mora
- फोटो : इंस्टाग्राम-@italy.mora
प्रतिभागी के समर्थन में आए लोग
सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। लोग इटली मोरी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'महिलाओं के लिए हर चीज इतनी प्रतिकूल क्यों है? खेल टीमों को खेल से पहले हुक-अप करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वह किसी से मिल भी नहीं सकती? बॉयफ्रेंड से मुलाकात सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए उनकी उम्मीदवारी को कैसे खत्म कर सकती है? एक यूजर ने लिखा, 'किसी की निजी जिंदगी भी कुछ होती है। उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं की, सिर्फ मुलाकात की। यह तरीका सही नहीं है'।
Kanguva on OTT: सूर्या की 'कंगुवा' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
विज्ञापन
5 of 5
Italy Mora
- फोटो : इंस्टाग्राम-@italy.mora
पनामा से नहीं भेजी जाएगी नई प्रतिभागी
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने इटली मोरा को बाहर किए जाने के फैसले को सही ठहराया है। ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि इटली मोरा की गलती पता चलने पर उनके खिलाफ जांच हुई और यह फैसला पूरी पारदर्शिता और सभी पक्षों का सम्मान करते हुए लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इटली मोरा के बाहर होने के बाद मिस पनामा ऑर्गनाइजेशन ने पुष्टि की है कि अब पनामा की ओर से कोई नई प्रतिभागी नहीं भेजी जाएगी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फाइनल 16 नवंबर को मैक्सिको में होगा।
The Sabarmati Report: कौन हैं फिल्म के असली निर्देशक रंजन चंदेल? क्यों नहीं फिर से शूट की फिल्म
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।