फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: जुनैद खान के लिए अपनी ही फिल्में बनीं मुसीबत? वैलेंटाइन वीक पर आपस में भिड़ेंगे आमिर खान-बोनी कपूर

Thu, 14 Nov 2024 12:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

जुनैद खान अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ अपनी अगली अनाम फिल्म को 2025 में वैलेंटाइन डे सप्ताह के दौरान रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म की रिलीज डेट का मामला अटक गया है। 

विज्ञापन
junaid khan films clash aamir khan plans movie to release on 14 february aamir khan decided on 7 february 2025
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जून में 'महाराज' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब अपनी नई फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं और अब तक सुर्खियों से दूर हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे थोड़ी परेशानी में फंस चुके हैं। दरअसल, फरवरी 2025 तक वे दो फिल्मों के साथ वापसी करने की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन अब इन फिल्मों की रिलीज को लेकर कुछ पेंच फंस गए हैं।

junaid khan films clash aamir khan plans movie to release on 14 february aamir khan decided on 7 february 2025
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

जुनैद के लिए मुसीबत
रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद खान अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ अपनी अगली अनाम फिल्म को 2025 में वैलेंटाइन डे सप्ताह के दौरान रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिसका निर्माण उनके सुपरस्टार पिता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है। वहीं, जुनैद खान की इस फिल्म के सामने उनकी दूसरी ही फिल्म मुसीबत बन चुकी है, क्योंकि वे खुशी कपूर के साथ भी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।

junaid khan films clash aamir khan plans movie to release on 14 february aamir khan decided on 7 february 2025
जुनैद खान-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushi05k

जुनैद की दोनों फिल्में आमने सामने
एक ओर आमिर खान के प्रोडक्शन वाली फिल्म रिलीज की योजना बना रही है तो वहीं, दूसरी ओर जुनैद की खुशी कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख भी तय हो चुकी है। दरअसल, बोनी कपूर ने पहले ही 7 फरवरी की रिलीज की तारीख तय कर दी है। ऐसे में अब जुनैद खान की दोनों फिल्में आमने-सामने रिलीज के लिए खड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
junaid khan films clash aamir khan plans movie to release on 14 february aamir khan decided on 7 february 2025
जुनैद खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की तारीख नहीं बदल सकते आमिर
रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद अभिनीत दो फिल्में एक साथ इतनी नजदीकी से रिलीज होने से इनके के बॉक्स ऑफिस पर नुकसान हो सकता है, लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि दोनों ही फिल्में वैलेंटाइन डे की चर्चा को भुनाने की कोशिश कर रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 14 फरवरी महीनों से आमिर के रडार पर थी। यह तारीख उनके वितरण नेटवर्क और प्रचार के लिए जरूरी है, इसलिए इस समय इसे बदलना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
junaid khan films clash aamir khan plans movie to release on 14 february aamir khan decided on 7 february 2025
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

बोनी कपूर भी तारीख बदलने के मूड में नहीं
बोनी और फैंटम स्टूडियोज की परियोजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि सितंबर में निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी थी। किशोर प्रेम पर केंद्रित फिल्म के कारण वे फरवरी की समयसीमा ही रखना चाहेंगे। अद्वैत चंदन की जुनैद-खुशी फिल्म तमिल में हिट लव टुडे (2022) का औपचारिक रूप से नया संस्करण है। माना जा रहा है कि दोनों फिल्म के निर्माता जल्द ही संभावित तारीखों में बदलाव करने के लिए मिलेंगे और चर्चा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed