फिल्म जगत में कामयाबी हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। कोई 20 साल की उम्र में ही सफलता के शिखर पर होता है तो किसी को यहां पर कई-कई सालों तक काम करने के बावजूद भी वो पहचान नहीं मिल पाती जिसके वो हकदार हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनोरंजन जगत में प्रतिभा के साथ-साथ किस्मत भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी का अगर लक अच्छा हो तो उसकी कौन सी फिल्म कब बड़े पर्दे पर कमाल कर जाए शायद इसका अंदाजा उसे भी न हो। एक फिल्म सितारे का उसकी आडियन्स से गहरा कनेक्शन होता है।
बॉलीवुड: इन सितारों की सफलता पर नहीं पड़ा उम्र का कोई असर, प्रतिभा के दम पर बनाई खास जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय मिश्रा
‘जस्ट चिल पगले’ आज भी ये डायलॉग लोगो की जुबान पर है। संजय मिश्रा ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनकी उम्र 33 साल की थी। हालांकि संजय मिश्रा का भी अपना एक संघर्ष रहा है। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज संजय मिश्रा कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा हैं और हर कोई उन्हें जानता है।
पीयूष मिश्रा
अभिनेता पीयूष मिश्रा के बोलने का अंदाज ही दर्शकों का दिल जीत लेता है। जब-जब वो स्क्रीन पर आते हैं तो कमाल ही कर देते हैं। पीयूष मिश्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 35 साल की उम्र में की थी। शौकीन जैसी फिल्मों में कॉमेडी करनी हो या फिर कोई सीरियस किरदार पीयूष मिश्रा हर भूमिका में जान फूंक देते हैं। लीक से हटकर अदाकारी के लिए आज भी पीयूष का जवाब नहीं है।
पंकज त्रिपाठी
आज के समय में पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि अभिनेता का बॉलीवुड में सफलता का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। बड़ी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी आज एक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलाने की काबिलियत रखते हैं। हालांकि पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत 28 साल की उम्र में की थी, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली। उनकी प्रतिभा अद्भुत है शायद यही वजह है कि वेब सीरीज से लेकर बड़ी-बड़ी फिल्मों तक पंकज त्रिपाठी छाए हुए हैं।
लिलेट दूबे
कल हो न हो, जुबैदा, पिंजर जैसी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाली लिलेट दूबे ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। लिलेट दूबे ने 44 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कॉमेडी से इमोशन्स तक को बड़े पर्दे पर बखूबी दर्शाया। अपना फिल्मी सफर काफी देर से शुरू करने के बाद भी बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है।