फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: बॉलीवुड छोड़ इन सितारों ने किया ओटीटी पर डेब्यू, 'बाबा' बनकर बॉबी देओल हुए हिट

Mon, 14 Dec 2020 11:20 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 14 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debut On OTT Platform In 2020 Bobby Deol Abhishek Bachchan Karisma Sushmita Naseeruddin Arshad
बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter

साल 2020 सिनेमाघरों और फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हुआ। मार्च के महीने से ही सिनेमाघर बंद पड़े थे। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपना जलवा बरकरार रखा। जिसे देखते हुए इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के नाम जिन्होंने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है।

Bollywood Actors Who Debut On OTT Platform In 2020 Bobby Deol Abhishek Bachchan Karisma Sushmita Naseeruddin Arshad
आश्रम - फोटो : ट्विटर

बॉबी देओल
वेब सीरीज: आश्रम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता बॉबी देओल का आता है। बॉबी देओल ने साल 2020 अपने OTT डेब्यू से तहलका मचा दिया। बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' ने उनकी छवि एकदम से ही लोगों के सामने बदल दी है। इस सीरीज के दो सीजन सामने आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

Bollywood Actors Who Debut On OTT Platform In 2020 Bobby Deol Abhishek Bachchan Karisma Sushmita Naseeruddin Arshad
ब्रीद इनटू द शैडोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक बच्चन
वेब सीरीज: ब्रीथ 2

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए साल 2020 खास रहा। अभिषेक ने भी 'ब्रीथ' वेब सीरीज के दूसरे सीजन से अपना OTT डेब्यू किया है। इस सीरीज में अभिषेक की खूब तारीफ हुई है। वहीं ब्रीथ के पहले सीजन में अभिनेता आर माधवन नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debut On OTT Platform In 2020 Bobby Deol Abhishek Bachchan Karisma Sushmita Naseeruddin Arshad
आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुष्मिता सेन
वेब सीरीज: आर्या

सुष्मिता सेन के लिए ये साल सबसे ज्यादा खास रहा। सुष्मिता ने पिछले 10 सालों से रुपहले पर्दे से नदारद थी। इस साल उन्होंने ओटीटी पर वेब सीरीज 'आर्या' से दर्शकों को सरप्राइज कर दिया। वेब सीरीज में सुष्मिता ने आर्या का मुख्य किरदार निभाया जो एक ऐसी महिला थी जिसका हसबेंड मर जाता है और उसे अपने घर के साथ-साथ फैमिली बिजनेस चलाने का भार भी उठाना पड़ता है। सीरीज में सुष्मिता के अभिनय की खूब सराहना हुई।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debut On OTT Platform In 2020 Bobby Deol Abhishek Bachchan Karisma Sushmita Naseeruddin Arshad
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नसीरुद्दीन शाह
वेब सीरीज: बंदिश बैंडिट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी साल 2020 में अपना डिजिटल डेब्यू किया है। नसीरुद्दीन 'बंदिश बैंडिट' के नाम से बनी एक वेब सीरीज में क्लासिकल सिंगर के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी से धमाल मचा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed