क्या आपको शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो की जिया याद है? छोटी सी, भोली सी, मासूमियत जैसे उसके चेहरे से टपकती थी, क्या आपने जिया की लेटेस्ट फोटो देखी कि अब वो कितनी बड़ी हो चुकी है। दरअसल, जिया का नाम झनक शुक्ला है और वो मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला की बेटी है। सुप्रिया शुक्ला को विद्या बालन की परिणीता और कुमकुम भाग्य के लिए जाना जाता है।
देखिए कितनी बड़ी हो गई है 'कल हो ना हो' की 'जिया', 17 साल में बदल गया है पूरा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झलक ने कल हो ना हो फिल्म में प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा झनक एक टीवी के पॉपुलर शो करिश्मा का करिश्मा के लिए काफी चर्चित हैं। इस शो को काफी प्यार किया गया था और उस समय इसकी लोकप्रियता भी अच्छी थी।
हाल ही में झनक शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मौजूदा समय की तो कुछ पुराने समय की फोटो शेयर की। इस समय झनक शुक्ला कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ व्यस्त हैं। पहले की ही तरह झनक अब भी बहुत खुबसूरत लगती हैं। यहां आप झनक की कुछ नई और पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं...
A post shared by Jhanak Shukla (@jhanakshukla)
झनक ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ पुरानी फोटो भी साझा की हैं, इसमें कल हो ना हो और करिश्मा का करिश्मा की तस्वीरें भी शामिल हैं। झनक एक चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं और उन्होंने बचपन से ही फिल्म और टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। यहां आप झनक की पुरानी फोटो देख सकते हैं...
A post shared by Jhanak Shukla (@jhanakshukla)
इंस्टाग्राम पर उनके हजारों चाहने वाले हैं। फिल्म 'कल हो ना हो' के 15 साल पूरे होने पर झनक ने शूटिंग के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थी । बता दें कि झनक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हरिल शुक्ला और एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। अब वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। झनक की अपने दोस्तों के साथ घूमते-फिरते बहुत सारी तस्वीरें हैं।