बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। हाल ही में सुशांत के निधन का केस केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा गया है। जिससे अब उम्मीद की जा रही है कि सुशांत की मौत का केस सुलझ जाएगा और उन्हें इंसाफ मिलेगा। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जिसकी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी मौत के सालों बीत जाने के बाद भी इनकी मौत अब तक एक सवाल ही बनी हुई है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं। जिनके मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है...
सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों की मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझ नहीं पाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवीन बाबी
परवीन बाबी ने अपनी बिंदास इमेज, ग्लैमर और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने की अदा के चलते फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। खूब पैसा और नाम कमाया, उनके कई रिश्ते बने और टूटे। फिर स्किजोफ्रीनिया ने उनकी जिंदगी को ऐसे अंधेरे में धकेला जहां से एक दिन उनकी मौत की ही खबर आई। जब कई दिनों तक घर के बाहर से अखबार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाया। तो पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने फिर दरवाजा तोड़कर देखा तो अभिनेत्री का शव बरामद हुआ। परवीन की मौत कैसे हुई ये अब तक एक सवाल ही है।
गुरुदत्त
फिल्म जगत का चर्चित नाम रहे गुरुदत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 10 अक्टूबर की दोपहर गुरुदत्त के एक मित्र अबरार के पास फोन आया कि गुरु दत्त की तबीयत खराब है। जब वो उनके घर पहुंचे तो गुरुदत्त इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। कहा जाता है कि गुरुदत्त ने शराब में मिलाकर नशे की गोलियां खा ली थी जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि गुरुदत्त को दिल का दौरा पड़ा। लेकिन आज तक उनकी मौत सवाल ही है।
दिव्या भारती
दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की थीं जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्या मुंबई स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से गिर गई थीं जिससे उनकी मौत हो गई। कई लोगों ने कहा कि दिव्या भारती ने आत्महत्या की। तो वहीं कई लोगों ने कहा कि उन्हें किसी ने धक्का दे दिया था। लेकिन अब तक किसी को भी पता नहीं चल सका कि उनकी मौत आखिर कैसे हुई।आज तक उनके फैंस उनकी मौत के रहस्य को लेकर बातें करते हैं।
जिया खान
जिया खान 'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। अपनी मौत से पहले जिया खान अभिनेता सूरज पंचोली को डेट करने की वजह से चर्चा में थीं। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। लेकिन जिया के परिवार का कहना था कि उनकी हत्या की गई थी। जिया की मां ने इसे लेकर अभिनेता सूरज पंचोली के ऊपर केस भी दर्ज किया था। हालांकि अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
पढ़ें: अदनान सामी के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर