{"_id":"5f3baac28ebc3e3cb24d91fa","slug":"movie-actor-randeep-hooda-birthday-lesser-know-facts-about-randeep-hooda-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda Birthday: प्ले के दौरान खुली थी रणदीप हुड्डा की किस्मत, कभी बने वेटर तो कभी टैक्सी ड्राइवर बन किया गुजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Randeep Hooda Birthday: प्ले के दौरान खुली थी रणदीप हुड्डा की किस्मत, कभी बने वेटर तो कभी टैक्सी ड्राइवर बन किया गुजारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2001 में डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रणदीप हुड्डा का 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। फिल्म 'हाईवे' में एक किडनैपर की भूमिका से लेकर सरबजीत के मुख्य किरदार तक वो कई रूप में दिख चुके हैं। रणदीप हुड्डा के पिता मेडिकल सर्जन हैं और मां सोशल वर्कर हैं। खुद रणदीप अपनी हाई स्टडी पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए थे।
2 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : Social Media
रणदीप हुड्डा का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा और मां आशा हुड्डा अलग हो गए थे। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था कि उन्हें उस वक्त ऐसा लगा था जैसे उनके माता-पिता ने उन्हें धोखा दिया। रणदीप की स्कूली पढ़ाई सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में हुई। स्कूली दिनों में उन्हें 'रणदीप डॉन हुड्डा' के नाम से जाना जाता था। यहीं से उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
3 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा का परिवार चाहता था कि वह एक बेहतरीन डॉक्टर बनें। लेकिन उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और फिर MBA किया। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहना इतना आसान नहीं था। गुजर बसर करने के लिए उन्हें कई छोटे-छोटे काम करने पड़े। उन्होंने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने का काम तक किया था। जिससे मिले पैसों से वो अपना खर्चा निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : twitter
साल 2000 में रणदीप भारत लौटे और एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे, साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक प्ले के रिहर्सल के दौरान मीरा नायर ने उन्हें देखा और अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडीशन देने के लिए कहा। रणदीप अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' (2010) को मानते हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'साहिब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2', 'रंगरसिया', 'हाईवे', 'सरबजीत', 'सुल्तान' जैसी फिल्में रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
randeep hooda
2014 में ड्रेसेज और शो-जम्पिंग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में वह कई पदक जीत चुके हैं। फिल्मों के अलावा रणदीप अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरें खूब उड़ीं। इसके अलावा उनका नाम नीतू चंद्रा, चित्रांगदा सिंह और अदिति राव हैदरी के साथ नाम जुड़ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।