फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: फिल्मों में फेल लेकिन ओटीटी पर हिट साबित हुए ये अभिनेता, वेब सीरीज ने बदल डाली किस्मत

Wed, 22 Jun 2022 07:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Jun 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actors who have got success on OTT platform Bobby Deol Saif Ali Khan Pankaj Tripathi web series
पंकज त्रिपाठी, बॉबी देओल, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने अपनी एक खास जगह बना ली हैं। जहां पहले दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार रहता था उसी तरह आज ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार दर्शक करते हैं। इसी तरह ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज ने उन अभिनेताओं की किस्मत भी बदली है, जो कहीं न कहीं सिनेमा की दुनिया में गुम होते जा रहे थे। आइए आज हम आपको उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताते हैं, जिनकी फिल्में या वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही हैं।

Bollywood actors who have got success on OTT platform Bobby Deol Saif Ali Khan Pankaj Tripathi web series
बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल
बॉबी देओल सिनेमा के शानदार अभिनेता रह चुके हैं लेकिन आज के समय में अभिनेता को दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाने का काम वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने किया है। इस सीरीज के तीन पार्ट रिलीज हो गए हैं और दर्शक चौथे का इंतजार कर रहे हैं। बाबा निराला के किरदार में दिखे बॉबी ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। हर किसी ने ‘आश्रम’ में बॉबी देओल के काम को खूब पसंद किया।

Bollywood actors who have got success on OTT platform Bobby Deol Saif Ali Khan Pankaj Tripathi web series
पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

जीतेंद्र कुमार
ओटीटी की दुनिया में जीतेंद्र कुमार ‘जीतू भैया’ के नाम से जाने जाते हैं, जो कई वेब सीरीज में नजर आए। लेकिन वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने उनकी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया है। गांव-देहात की कहानी पर बनी ये वेब सीरीज दर्शकों को दिलों पर राज करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actors who have got success on OTT platform Bobby Deol Saif Ali Khan Pankaj Tripathi web series
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी
ये लिस्ट पंकज त्रिपाठी के नाम के बिना अधूरी है, जिन्होंने कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल किए हैं। लेकिन जब उनकी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ रिलीज हुई, तो हर कोई उनका दीवाना बन गया। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पंकज ने इस सीरीज के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस सीरीज के तीसरा पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Bollywood actors who have got success on OTT platform Bobby Deol Saif Ali Khan Pankaj Tripathi web series
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली फजल
अली फजल सिनेमा जगत का जाना माना नाम हैं, जो सबसे पहले आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में दिखे थे। अली कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन फैंस के बीच उन्हें लोकप्रियता वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से मिली है, जिसमें वह गुड्डू भैया के किरदार में दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed