{"_id":"5ef46896258c4e00052f2d09","slug":"bollywood-actors-who-married-celebrity-family-members-here-salman-khan-to-bachchan-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये अभिनेता बने बॉलीवुड के बड़े खानदान के दामाद, बच्चन से लेकर खान परिवार तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये अभिनेता बने बॉलीवुड के बड़े खानदान के दामाद, बच्चन से लेकर खान परिवार तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आम लोगों की तरह ही उनके लिए भी हर रिश्ता बेहद खास होता है। आज ऐसे ही रिश्ते की बात करने वाले हैं, जब इनमें से कई अभिनेताओं ने बॉलीवुड के बड़े खानदान से अपना नाता जोड़ा। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन का परिवार तक शामिल है।
2 of 6
अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अतुल अग्निहोत्री ने सलमान खान की बहन अलवीरा से शादी की और वो खान परिवार के दामाद बन गए। अलवीरा के पिता सलीम खान हैं। अतुल, सलमान खान के जीजा लगते हैं।
3 of 6
शरमन जोशी, प्रेरणा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शरमन जोशी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। उन्हें 'गोलमाल' और '3 इडियट्स' फिल्म से बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली। कम ही लोगों को पता होगा कि शरमन जोशी गुजरे जमाने के अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शरमन ने शादी की। कपल के एक बेटी ख्याना और दो जुड़वा बेटे वार्यन और विहान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नैना बच्चन, कुणाल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'रंग दे बंसती' फेम अभिनेता कुणाल कपूर ने नैना बच्चन से शादी की है। नैना अमिताभ बच्चन की भतीजी और अजिताभ बच्चन की बेटी हैं। इस तरह कुणाल अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ के दामाद हैं। नैना और कुणाल करीब दो साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
5 of 6
फरदीन खान, नताशा
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान ने 70 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।