फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर खूब मिस किया लोगों ने 'लक्ष्मी' को, अक्षय से पहले इन कलाकारों ने भी धरा किन्नर का रूप

Tue, 26 May 2020 06:40 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 May 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
bollywood actors who played transgender role in movie like askshay kumar laxmi bomb
अक्षय कुमार, सदाशिव अमरापुरकर और परेश रावल - फोटो : Social Media

सब कुछ ठीक होता तो बीते वीकएंड हिंदी सिनेमा के शौकीनों से सिनेमाघरों में 'राधे' भी मिलता और 'लक्ष्मी' भी। राधे यानी सलमान खान ने ईद पर अपने चाहने वालों को तोहफे में अपने कुछ नए उत्पाद और एक गाना दिया। अक्षय कुमार ने ईद पर मुंबई में शूटिंग का नारियल फोड़ा।  लेकिन, अक्षय को लक्ष्मी के रूप में देखने की कसक अब भी बाकी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के गीत 'मेरे अंगने में' से लेकर आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान तक लिपस्टिक लगाकर अदाएं दिखा चुके हैं।  ‘चाची 420’ के कमल हासन और ‘आंटी नंबर 1’ के गोविंदा भी इस सूची में शामिल हैं। लेकिन, हम यहां बात कर रहे हैं उन किरदारों की जो परदे पर न महिला बने और न ही पुरुष। हिंदी सिनेमा में लक्ष्मी बॉम्ब के अलावा हुए इन चमत्कारों पर आइए डालते हैं, एक नजर।

bollywood actors who played transgender role in movie like askshay kumar laxmi bomb
शरद केलकर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शरद केलकर
'बाहुबली' फिल्म में महेंद्र और अमरेंद्र बाहुबली को आवाज देने वाले कलाकार शरद केलकर भी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' में एक ट्रांसजेंडर के अवतार में नजर आएंगे। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एक बार मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में फिल्मिस्तान स्टूडियो में उन्हें साड़ी, बड़े बाल और माथे पर बिंदी लगाए देखा गया था। तब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शरद भी फिल्म में एक ट्रांसजेंडर ही बनेंगे।

bollywood actors who played transgender role in movie like askshay kumar laxmi bomb
अदा शर्मा - फोटो : Social Media

अदा शर्मा
भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अदा शर्मा ने 'कमांडो' फिल्मों से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। अदा फिल्म 'मैन टू मैन' में एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाएंगी। इसकी कहानी अभिनेता नवीन कस्तूरिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपस में शादी कर लेते हैं। लेकिन बाद में पता चलता है कि अदा जैविक तौर पर आदमी हैं जो सर्जरी करवाने के बाद महिला बन गई हैं। यह फिल्म काफी दिनों से बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actors who played transgender role in movie like askshay kumar laxmi bomb
प्रशांत नारायणन - फोटो : Social Media

प्रशांत नारायणन
इस अभिनेता ने इमरान हाशमी की फिल्म 'मर्डर 2' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाकर सबको चौंका दिया था। धीरज पांडे के किरदार में प्रशांत ने एक ऐसे साइको किलर की भूमिका निभाई है जो महिलाओं को मारने से पहले उन्हें मौत से भी ज्यादा तड़पाता है। उनके इस काम की समीक्षकों ने तो खूब सराहना की लेकिन उनकी निर्दयता पर दर्शकों से उन्हें बहुत गालियां मिली।

विज्ञापन
bollywood actors who played transgender role in movie like askshay kumar laxmi bomb
परेश रावल - फोटो : Social Media

परेश रावल
हिंदी सिनेमा के सबसे गंभीर कलाकारों में से एक परेश रावल ने 1997 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'तमन्ना' में एक किन्नर की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके किरदार का नाम टिक्कू है जो एक ऐसी लड़की तमन्ना को पाल पोस कर बड़ा करने का काम करता है जिसे उसके रईस परिवार वाले उसके जन्म के वक्त ही खत्म कर देना चाहते थे। इस किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed