बॉलीवुड और हॉलीवुड दुनिया के सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रियों में से एक हैं, और इनके सितारे दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से कुछ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने न केवल बैंक बैलेंस के मामले में अपने को बड़ा बनाया है, बल्कि दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैन्स बनाकर किया है। बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार इन दिनों देश में ही नहीं विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजवा रहे हैं। उनकी अदाकारी और स्टाइल के दीवाने सिर्फ बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक ही नहीं, हॉलीवुड के भी हैं। अनिल कपूर, इरफान खान, ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई सितारों की तूती दोनों इंडस्ट्री में बोलती है। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए हैं, जहां बॉलीवुड हस्तियों ने मेगा बजट की हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स को ठुकरा दिया था। लेकिन इस बात का उन्हें बाद में बहुत अफसोस हुआ होगा क्योंकि ये सभी फिल्में सुपर डुपर हिट रही थीं। आइए जानते हैं ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में, जो हॉलीवुड को नो कह चुके हैं..
Bollywood Actors: जब बॉलीवुड के इन सितारों ने की अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, ठुकरा दी थीं हॉलीवुड की ये हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन - पिंक पैंथर 2
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन की ख्याती देश-विदेश तक फैली है। उनकी फिटनेस और स्टाइल पर लाखों लड़कियां मरती हैं। बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले ऋतिक को एक बार हॉलीवुड फिल्म 'पिंक पैंथर 2' में विंसेंट का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन ऋतिक ने डेट्स न होने के कारण इसे ठुकरा दिया, लेकिन उन्हें इस चीज का बाद में बहुत पछतावा हुआ होगा क्योंकि साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही थी और इसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदार निभाती नजर आई थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन- ट्रॉय
मीडिया में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2009 से पहले हॉलीवुड में डेब्यू कर सकती थीं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या को साल 2004 में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'ट्रॉय' ऑफर हुई थी। इस फिल्म में वह हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के साथ काम करती नजर आने वाली थीं। लेकिन ऐश्वर्या को इसके कुछ सीन्स से आपत्ती थी, जो फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने हटाने से मना कर दिया था। ऐसे में ऐश्वर्या को यह फिल्म ठुकरानी पड़ी थी।
शाहरुख खान- स्लमडॉग मिलेनियर
ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में अनिल कपूर द्वारा निभाया गया रोल पहले बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। लेकिन शाहरुख ने रोल करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा था कि वह इस किरदार में फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि, शाहरुख को फिल्म के ऑस्कर जीतने के बाद बहुत अफसोस हुआ होगा।
दीपिका पादुकोण- फास्ट एंड फ्यूरियस
'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ द जैंडर' में काम करने से पहले दीपिका को हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की एक फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन उस समय अभिनेत्री फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करने में व्यस्त थीं और उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।