फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर पर लग रहा राष्ट्रगान के दौरान सैल्यूट न करने का आरोप! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 10 Aug 2022 09:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Aug 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan react on his viral video from KBC 14 not saluting during National Anthem
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की यह फिल्म रिलीज को बिल्कुल तैयार है और कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आमिर इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो केबीसी के सेट का है, जहां आमिर हाल ही में पहुंचे। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि आमिर खान ने राष्ट्रगान के वक्त सैल्यूट नहीं किया! इस बारे में अब आमिर खान ने चुप्पी तोड़ दी है।

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan react on his viral video from KBC 14 not saluting during National Anthem
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी फिल्म की रिलीज के बीच आमिर खान रोज नई मुसीबतों से घिर रहे हैं। रिलीज से पहले जहां सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को बायकॉट किया गया और 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' खूब ट्रेंड हुआ, वहीं अब आमिर पर एक नया आरोप लगा है! इन दिनों अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'केबीसी 14' के सेट से आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ नेटिजन्स का दावा है कि आमिर ने राष्ट्रगान के वक्त सैल्यूट नहीं किया था। हालांकि, वायरल वीडियो में एक्टर को 'भारत माता की जय' बोलते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। नाराज यूजर्स आमिर की फिल्म के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आमिर खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan react on his viral video from KBC 14 not saluting during National Anthem
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया बातचीत में जब एक्टर से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि आपने केबीसी शो के दौरान सैल्यूट क्यों नहीं किया, ऐसा क्यों? इस पर आमिर ने हैरानी जताई। उन्होंने जवाब दिया, 'मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं तो क्या वायरल हो रहा है मुझे नहीं पता। मैं समझ सकता हूं आप क्या कह रहे हैं। किस चीज पर सैल्यूट था, मुझे याद नहीं आ रहा। वंदे मातरम पर तो मैंने भी सैल्यूट किया था।' इसके बाद आमिर ने कहा, 'कभी-कभी कैमरा अलग-अलग जगह होता है। जब मैंने सैल्यूट किया तो शायद वहां मुझ पर कोई कैमरा नहीं होगा। सैल्यूट तो मैंने किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan react on his viral video from KBC 14 not saluting during National Anthem
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान आमिर खान ने यह भी कहा,'मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया। मैं किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता। बाकी अगर किसी को फिल्म नहीं देखनी है तो मैं उस चीज की इज्जत करता हूं।' बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed