फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाएंगे बेटी राहा की फोटो, इस दिन होगा फैंस का इंतजार खत्म

Tue, 29 Nov 2022 12:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 29 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress alia bhatt and ranbir kapoor will reveal first photo of baby raha follow kareena kapoor path
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ही अपनी जिंदगी के खास  पल का आनंद ले रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स आए दिन कपल से बेबी गर्ल की फोटो दिखाने की मांग करते रहते हैं। अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जल्द ही आलिया और रणबीर फैंस के इस इंतजार को खत्म करने वाले हैं। मीडिया में खबर है कि वे जल्द ही अपनी बेटी राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखाएंगे।

bollywood actress alia bhatt and ranbir kapoor will reveal first photo of baby raha follow kareena kapoor path
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

कब दिखेगी राहा की झलक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही छुट्टियां मनाने के लिए जाने वाले हैं। कपल का मानना है कि उनकी बेटी की तस्वीर तब तक न खींची जाए, जब तक राहा छह महीने की नहीं हो जाती। हालांकि इसके बाद आलिया खुद ही अपनी बेटी राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने लगेंगी, क्योंकि वे जानती हैं कि उनके फैंस बेबी गर्ल की फोटो देखने के लिए उतावले हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें
 

bollywood actress alia bhatt and ranbir kapoor will reveal first photo of baby raha follow kareena kapoor path
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

कपल ने लोगों के भ्रम को तोड़ा
इससे पहले लोगों का मानना था कि आलिया और रणबीर भी अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे, क्योंकि बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बच्चों की तस्वीर साझा नहीं करना चाहते हैं। इनमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और नेहा धूपिया शामिल हैं। अब आलिया और रणबीर ने इन खबरों को गलत साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के घर के बाहर फैन बनकर पहुंचे आयुष्मान खुराना, 'मन्नत' पर मांगी मन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress alia bhatt and ranbir kapoor will reveal first photo of baby raha follow kareena kapoor path
आलिया भट्ट और कपूर कपूर

करीना कपूर को फॉलो करेंगी आलिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट इस मामले में अपनी ननद और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर को फॉलो करेंगी। उनका कहना है कि बेटी के साथ जब वे बाहर जाएंगी तो कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर आ ही जाएगी। आलिया भट्ट ने जब बेटी के नाम का ऐलान किया था तो उस समय भी उन्होंने राहा की फोटो ब्लर कर दी थी। 

यह भी पढ़ें: OTT Release: दिसंबर के पहले हफ्ते में ये फिल्में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानिए कहां और कब होंगी रिलीज?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed