फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: महिलाओं के समूह ने सड़क पर आलिया भट्ट की कार को घेरा! सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Alia Bhatt car Mobbed by Group of Women Netizens Reacted on Social Media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट को बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। हाल ही में वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखी थीं। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अपने पति के साथ अमेरिका चली गई थीं। हाल ही में वह मुंबई लौटी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


Madhuri Dixit: सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित! चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान

Bollywood actress Alia Bhatt car Mobbed by Group of Women Netizens Reacted on Social Media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में महिलाओं का एक समूह उत्सुकता से एक एसयूवी की काली खिड़की से झांकता हुआ दिखाई दे रहा है, जो कथित तौर पर आलिया की बताई जा रही है। कार चलने से पहले महिलाएं अपने चेहरे को चिपकाकर अंदर देखने की कोशिश कर रही हैं।

Bollywood actress Alia Bhatt car Mobbed by Group of Women Netizens Reacted on Social Media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, यह कार आलिया भट्ट की थी या नहीं इस बारे में पता नहीं चल पाया है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, हर तरफ से कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें कुछ पर्सनल स्पेस दीजिए'। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'ये सेलेब्स बिल्कुल सेफ नहीं हैं।' एक यूजर ने यह भी कमेंट किया, 'सेलिब्रिटीज सार्वजनिक संपत्ति नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Alia Bhatt car Mobbed by Group of Women Netizens Reacted on Social Media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जब आलिया और रणबीर अमेरिका से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया। अभिनेताओं को अपने कुछ प्रशंसकों के साथ तस्वीरों के लिए पोज देते देखा गया। अपने कैजुअल ट्रैवल आउटफिट में वे हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रहे थे। बता दें कि आलिया की हालिया रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Bollywood actress Alia Bhatt car Mobbed by Group of Women Netizens Reacted on Social Media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आने वाले समय में वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के एक हिस्से के रूप में एक जासूसी थ्रिलर में दिख सकती हैं। फिलहाल इस के बारे में विवरण अभी गुप्त रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो होगा।
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' में दमदार अभिनय के लिए आमिर खान ने की थी जयदीप की तारीफ, कहा- मैं हर दिन रोता...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed