{"_id":"6506ebfb7d2712b5ae013385","slug":"singham-again-tiger-shroff-joins-rohit-shetty-cop-universe-will-be-appear-in-ajay-devgn-starrer-film-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ा यह एक्शन स्टार, सिंघम अगेन में दिखाएगा कमाल!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ा यह एक्शन स्टार, सिंघम अगेन में दिखाएगा कमाल!
टाइगर श्रॉफ अपने बेहतरीन स्टंट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने 'बागी', 'वॉर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन अंदाज से हर किसी का दिल जीता है। वहीं, अब टाइगर का नाम रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ गया है। रिपोर्ट है कि अभिनेता 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। लोकप्रिय फ्रेंचाइची 'सिंघम' की तीसरी किस्त में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में देखे जाएंगे।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' में एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। खबरें हैं कि अभिनेता को फिल्म के क्लाइमेक्स में देखा जाएगा। संभवतः अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ, जो एक ही यूनिवर्स में सूर्यवंशी और सिम्बा की भूमिका निभाते हैं। अजय देवगन और करीना कपूर खान पति-पत्नी के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जबकि फिल्म के अंत में दीपिका पादुकोण की भी एक दिलचस्प भूमिका होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य खलनायक के किरदार में होंगे।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स नाउ को बताया कि टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' के लिए साइन करने वाले आखिरी व्यक्ति थे। सूत्र ने कहा, 'वह आने वाली चुनौती के लिए लगभग दिन-रात खुद को तैयार करने के लिए तैयार हैं।' टाइगर श्रॉफ रोहित शेट्टी की फिल्मों के प्रशंसक रहे हैं, और उन्होंने कई इंटरव्यू में निर्देशक के काम की तारीफ की है।
वर्ष 2019 में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि वह किसी दिन रोहित शेट्टी के साथ काम करना पसंद करेंगे। अभिनेता के शब्दों में, 'मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत निर्देशक हैं। उन्होंने हमें कई अद्भुत फिल्में दी हैं। मैं किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।' 'सिंघम अगेन', जो रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज द्वारा निर्मित है, 17 सितंबर, 2023 को फ्लोर पर चली गई यानी इसकी शूटिंग शुरू हो गई।
'सिंघम अगेन' को लेकर जानकारी है कि इसकी शूटिंग भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके 2024 में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है। 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी फिर से कॉप यूनिवर्स के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं। सितारों ने बीते दिन इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा कर लिखा था, 'इतने वर्षों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।